नकली कागजात के आधार पर रक्षा मंत्रालय की संपत्ति बेचकर 3 करोड़ ठगे, वाराणसी में तीन गिरफ्तार
वाराणसी में नकली कागजातों के आधार पर रक्षा मंत्रालय की संपत्ति बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साड़ी कारोबारी से 3 करोड़ रुपये की ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, वाराणसी। तीन करोड़ रुपये की ठगी मामले में चौक पुलिस ने नीट काटेज कॉलोनी निवासी मीरा अरोड़ा, उनकी बेटी रचना अरोड़ा व दुग्धविनायक निवासी राजकुमार बाजपेई को गिरफ्तार कर लिया है।
चौक निवासी साड़ी कारोबारी आनंद कृष्ण अग्रवाल की तहरीर पर चौक पुलिस ने केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस को नील कालेज कालोनी निवासी सोनम अग्रवाल, कनिका मोहले की भी तलाश है।
एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आनंद कृष्ण अग्रवाल ने 10 जून को तहरीर में पांचों के खिलाफ आरोप लगाया था कि नील काटेज कॉलोनी स्थित 'बरकत भवन' को 3.20 करोड़ रुपये में बेचने का सौदा तय किया गय।
इसके एवज में प्रार्थी ने चेक और आरटीजीएस के माध्यम से 1.50 करोड़ रुपये दिए। आरोप है कि विक्रय अनुबंध तैयार कर मकान को बैंक से बंधक मुक्त कर जल्द बैनामा कराने का आश्वासन दिया गया।
आनंद कृष्ण अग्रवाल का कहना है कि बाद में नगर निगम का अभिलेख मिलने पर पता चला कि संबंधित भवन रक्षा मंत्रालय की संपत्ति है, जिसका निजी तौर पर क्रय-विक्रय संभव नहीं है।
आरोप है कि यह तथ्य छिपाकर नकली दस्तावेजों के आधार पर उनसे रुपये लिए गए। प्रार्थी का यह भी आरोप है कि शेष रकम नकद लेकर कुल तीन करोड़ रुपये हड़पे गए तथा पैसे वापस मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।