विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज-नई दिल्ली के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन सप्ताह में तीन दिन मीरजापुर से चलेगी, नोट कर लें ट्रेनों की पूरी ड‍िटेल

By Rakesh SrivastavaEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 04 Sep 2026 06:38 PM (IST)

उत्तर मध्य रेल ने प्रयागराज-दादरी स्पेशल ट्रेन (02417/02418) को त्योहारी भीड़ के लिए नारायणपुर बाजार तक विस्तारित किया है। यह ...और पढ़ें

नारायणपुर बाजार से दादरी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, वाराणसी क्षेत्र को मिलेगा सीधा लाभ।

नारायणपुर बाजार से दादरी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, वाराणसी क्षेत्र को मिलेगा सीधा लाभ।

HighLights

  1. प्रयागराज-दादरी स्पेशल ट्रेन नारायणपुर बाजार तक विस्तारित।

  2. त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा।

  3. वाराणसी, मीरजापुर, सोनभद्र क्षेत्रों को होगा सीधा फायदा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी : उत्तर मध्य रेल प्रशासन ने रेल यात्रियों की सुविधा और त्योहारी सीजन में अतिरिक्त भीड़ के दृष्टिगत गाड़ी संख्या 02417/02418 (प्रयागराज- दादरी) स्पेशल ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन नारायणपुर बाजार रेलवे स्टेशन तक विस्तारित कर चलाने का निर्णय लिया है। अब यह सेवा प्रयागराज और दादरी के बीच (02417/02418) सप्ताह में 4 दिन तथा नारायणपुर बाजार और दादरी के बीच (04163/04164) सप्ताह में 3 दिन संचालित होगी।

नारायणपुर बाज़ार स्टेशन वाराणसी शहर के बाहरी क्षेत्रों को जोड़ने वाला मुख्य स्टेशन है। इस स्टेशन से ट्रेन के संचालित होने से न केवल गंगा पार के रामनगर, टेंगरा मोड़, रसूलगंज, बीएचयू, जिवनाथपुर के लोगों को लाभ होगा, बल्कि अहरौरा, मधुपुर, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, चोपन के लोग भी दिल्ली जाने के लिए अपने इस स्टेशन से ट्रेन पकड़ सकेंगे।

इस ट्रेन का स्टापेज चुनार एवं मीरजापुर होने से मध्य प्रदेश की सीमा तक के इलाक़े के लोग भी दिल्ली जाने के लिए इसका इस्तेमाल करेंगे। इस ट्रेन के मेजा रोड में ठहराव होने से मांडा, सिरसा, कोरावं, भीरपुर के यात्रियों को सुविधा प्राप्त होगी।

नवरात्रि पूजा के दौरान मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालु इस ट्रेन से आवाजाही कर सकेंगे। 21 कोच के ट्रेन में 02 एसएलआर, 05 सामान्य, 10 स्लीपर, 03 एसी तृतीय तथा 01 एसी प्रथम सह द्वितीय कोच लगे हैं।

ट्रेन संचालन में विस्तार का विवरण
-गाड़ी संख्या 02417 प्रयागराज–दादरी सुपरफास्ट विशेष-

  • गाड़ी संख्या 02417 प्रयागराज–दादरी सुपरफास्ट सप्ताह में रविवार, सोमवार, गुरुवार एवं शुक्रवार को प्रयागराज से संचालित होगी। इस गाड़ी के प्रयागराज से 15 अक्टूबर 2026 से 13 दिसंबर 2026 तक कुल 35 फेरे होंगे।

-गाड़ी संख्या 02418 दादरी–प्रयागराज सुपरफास्ट

  • वापसी में गाड़ी संख्या 02418 दादरी–प्रयागराज सुपरफास्ट सप्ताह में बुधवार, गुरुवार, शनिवार एवं रविवार को दादरी से संचालित होगी। इस गाड़ी के दादरी से 17 अक्टूबर 2026 से 17 दिसंबर 2026 तक कुल 36 फेरे होंगे।
  • गाड़ी संख्या 04163 नारायणपुर बाजार–दादरी सुपरफास्ट मंगलवार, बुधवार एवं शनिवार को नारायणपुर बाजार से संचालित होगी। इस गाड़ी के नारायणपुर बाजार से 17 अक्टूबर 2026 से 15 दिसंबर 2026 तक कुल 26 फेरे होंगे।
  • गाड़ी संख्या 04164 दादरी–नारायणपुर बाजार सप्ताह में 03 दिन सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को दादरी से संचालित होगी। इस गाड़ी के दादरी से 16 अक्टूबर 2026 से 14 दिसंबर 2026 तक कुल 26 फेरे होंगे।
  • गाड़ी संख्या 02417 (प्रयागराज से दादरी) 15.10.2026 से 13.12.2026 तक सप्ताह में रविवार, सोमवार, गुरुवार एवं शुक्रवार को रात 21:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07:15 बजे दादरी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02418 (दादरी से प्रयागराज) दिनांक 17.10.2026 से 17.12.2026 तक प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शनिवार एवं रविवार को रात 22:15 बजे दादरी स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इस गाड़ी के प्रयागराज से दादरी के समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
  • विस्तारित मार्ग पर गाड़ी संख्या 04163 (नारायणपुर बाजार से दादरी) दिनांक 17.10.2026 से 15.12.2026 तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार एवं शनिवार को नारायणपुर बाजार से शाम 18:00 बजे प्रस्थान कर, चुनार (18:15/18:17), मिर्जापुर (19:03/19:05), मेजा (19:48/19:50) एवं प्रयागराज (20:40/21:00) होते हुए अगले दिन सुबह 07:15 बजे दादरी पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 04164 दादरी से नारायणपुर बाजार दिनांक 16.10.2026 से 14.12.2026 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को दादरी से रात 22:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह प्रयागराज (08:20/08:40), मेजा (09:18/09:20) मीरजापुर 09:58/10:00) एवं चुनार (10:23/10:25), होते हुए सुबह 11:05 बजे नारायणपुर बाजार पहुंचेगी।