Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सपा ने शिवपुर विधानसभा में पीडीए जन पंचायत का किया आयोजन, चुनावी मुह‍िम को काशी में दी धार

    By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 06:40 PM (IST)

    समाजवादी पार्टी ने वाराणसी के शिवपुर विधानसभा में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया, जिसमें सीमा राजभर बागी मुख्य अतिथि थीं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 2027 ...और पढ़ें

    सपा ने शिवपुर में पीडीए जन पंचायत कर 2027 चुनाव की तैयारी तेज की।

    सपा ने शिवपुर में पीडीए जन पंचायत कर 2027 चुनाव की तैयारी तेज की।

    HighLights

    1. समाजवादी पार्टी ने शिवपुर विधानसभा में पीडीए जन पंचायत की।

    2. सीमा राजभर बागी ने 2027 चुनाव के लिए बूथ स्तर पर जोर दिया।

    3. भाजपा पर शिक्षा, आरक्षण और संविधान को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। हरिहरपुर चौराहा रिंग रोड स्थित एक मैरिज लॉन में जिला समाजवादी पार्टी वाराणसी द्वारा शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर बागी थीं।

    इस पीडीए जन पंचायत के माध्यम से पीडीए समाज के लोगों से आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने हेतु हर गांव और बूथ पर जाकर लोगों से जुड़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और पीडीए समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर बागी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 का चुनाव बूथ स्तर की मजबूती से ही जीता जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक माहौल तेजी से बदल रहा है और जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।

    उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों को बंद कर वहां शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। उनका कहना था कि भाजपा नहीं चाहती कि पिछड़ों, दलितों और गरीबों के बच्चे पढ़ें, क्योंकि यदि वे पढ़ लिख लेंगे तो अपने हक अधिकार की बात करने लगेंगे और सरकार से सवाल करेंगे।

    खबरें और भी

    उन्होंने राजभर समाज के दो कैबिनेट मंत्रियों पर भी निशाना साधा, कहकर कि ओम प्रकाश राजभर केवल अपने परिवार का विकास कर रहे हैं, जबकि अनिल राजभर अपने विकास में लगे हैं। उन्होंने कहा कि ये दोनों लोग अपनी कुर्सी बचाए हुए हैं और इन्हें अपने समाज से कोई लेना-देना नहीं है।

    राजभर समाज अब इनसे मुक्ति पाने का इंतजार कर रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव में इन्हें खदेड़ने का काम करेगा। भाजपा पर महिला आरक्षण के मुद्दे पर झूठ बोलने और बहनों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहेब के संविधान को खत्म करना चाहती है और राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में भाजपा बुरी तरह फंसी हुई है।

    जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ यादव ने कहा कि जिस तरह से छात्रों और नौजवानों ने सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका है, वही सत्ता परिवर्तन का कारण बनेगा। स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंहा ने रोजगार, पेपर लीक और महंगाई जैसे मुद्दों पर जनता के बदलाव की इच्छा व्यक्त की।

    कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां हमेशा जनहित और सामाजिक न्याय पर आधारित रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विधानसभा अध्यक्ष अक्षय प्रधान बबलू ने किया।