विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान के कार्गो से निकला धुआं, लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

By Naushad KhanEdited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 03 Sep 2026 04:04 PM (IST)

वाराणसी से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 1253 के पिछले कार्गो डिब्बे में धुआं उठने के ...और पढ़ें

वाराणसी-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान में धुआं, लखनऊ में आपात लैंडिंग।

वाराणसी-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान में धुआं, लखनऊ में आपात लैंडिंग।

HighLights

  1. वाराणसी-दिल्ली उड़ान IX 1253 में कार्गो में धुआं।

  2. लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग हुई।

  3. सभी 155 यात्री और चालक दल सुरक्षित निकाले गए।

जागरण संवाददाता (बाबतपुर) वाराणसी। वाराणसी से दिल्ली जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आईएक्स 1253 में पिछले कार्गो के डिब्बे में धुआं उठ गया। इसके बाद विमान की सुबह 08:52 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान सुरक्षित उतरा और एयरपोर्ट की आपातकालीन टीम ने जांच की, जिसमें धुएं का कोई निशान नहीं मिला।

विमान को लखनऊ एयरपोर्ट के पार्किंग वे पर रखा गया। सुबह 09:02 बजे सभी 155 यात्रियों और क्रू सदस्यों को उतारा गया।
जानकारी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आई एक्स 184 शारजाह से सुबह 6:35 बजे वाराणसी पहुंची फिर यही विमान आई एक्स 1253 बनकर 08:05 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

विमान लखनऊ के ऊपर से गुज़र रहा था कि पायलट को विमान के पिछले हिस्से में धुआ निकलने की जानकारी हुई जिसके बाद पायलट ने नजदीकी एयरपोर्ट लखनऊ के एटीसी से संपर्क कर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति माँगी अनुमति मिलते ही पायलट ने विमान को सुरक्षित लैंड कराया।

विमान में सवार सभी 155 यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया और विमान कि तकनीकी टीम जांच कर रही है। उक्त विमान हब एंड स्पोक से जुड़ा होने के कारण विमान कई अंतरराष्ट्रीय यात्री भी सवार थे जिन्हें दिल्ली से दूसरी फ्लाइट से अपने गंतव्य को रवाना होना था जिसे देखते हुए विमानन कंपनी ने दूसरे विमान से यात्रियों को दिल्ली के लिए रवाना किया जबकि तकनीकी खराबी आए विमान को ग्राउंड कर दिया गया है। इंजीनियरों की टीम विमान की जांच कर रही है(।