Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने किए श्री काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन, फैंस में सेल्फी लेने के लिए मची होड़

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 11:13 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। ...और पढ़ें

    श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी

    श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी

    HighLights

    1. शिल्पा शेट्टी ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया।

    2. उन्होंने षोडशोपचार विधि-विधान से बाबा का पूजन किया।

    3. आज अर्दली बाजार में 'धानुका सिल्क' का उद्घाटन करेंगी।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बुधवार देर शाम श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने षोडशोपचार विधि-विधान से बाबा का पूजन-अर्चन कर सुख-शांति की कामना की।

    ललाट पर त्रिपुंड और गले में अंगवस्त्रम पहनकर धाम के गेट नंबर 4 से बाहर निकलीं शिल्पा शेट्टी को देखकर उनके प्रशंसकों ने हर-हर महादेव उद्धोष किया। उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और धाम की भव्यता को अद्भुत बताया।

    शिल्पा बुधवार को शाम यहां पहुंचीं थी। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने पर उन्हें देखते ही प्रशंसकों में उनके साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाने की होड़ मच गई।

    अभिनेत्री ने सादगी से मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद हवाई अड्डे से बाहर निकलीं और कार में बैठकर सीधे होटल के लिए रवाना हो गईं।

    शिल्पा शेट्टी गुरुवार सुबह अर्दली बाज़ार में 'धानुका सिल्क्स' के नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन करेंगी। उनके श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन और गंगा घाटों का भ्रमण करने का भी कार्यक्रम बताया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- वाराणसी में GST की डिप्टी कमिश्नर 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने पकड़ा