विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी में चौराहों पर लगा पोस्टर, तराजू के एक पलड़े पर भाजपा और दूसरे में विपक्ष को दिखाया मेढक

By Ravi PandeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 09 Sep 2026 11:50 AM (IST)

वाराणसी में भाजपा नेता दीपक सिंह राजवीर ने चौराहों पर पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में विपक्ष को मेढकों के ...और पढ़ें

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी के आगमन से पहले वाराणसी में पोस्टर।

  2. भाजपा नेता दीपक राजवीर ने विपक्ष पर कसा तंज।

  3. पोस्टर में 2027 में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी आगमन से पहले शहर के चौराहों पर लगा पोस्टर चुनावी चर्चा के माहौल को गर्म कर दिया है। भाजपा नेता दीपक सिंह राजवीर ने शहर के लंका स्थित पहलवान लस्सी, चितईपुर, अतुलानंद, साजन तिराहा , मलदहिया, वीडीए आफिस, शिवपुर, अतुलानंद, तेलियाबाग चौराहों पर व्यंग्यात्मक बड़ी होर्डिंग पर पोस्टर के जरिए 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक संदेश दिया गया है।

पोस्टर तराजू के एक पलड़े में भाजपा और दूसरे में विपक्षी दलों को मेढकों के रूप मे दिखाते हुए उनके चुनावी रणनीतियों पर तीखा व्यंग्य किया गया है। पोस्टर में विपक्ष के नेतृत्व, नीति और नीयत के साथ-साथ सिर्फ स्वार्थ और परिवारवाद को दिखाया गया । पोस्टर में वर्ष 2027 मे उत्तर प्रदेश मे भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने का संदेश भी दिया गया है।

इस पोस्टर मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन , अमित शाह , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित स्थानीय नेताओं की फोटो भी लगी है । दीपक राजवीर ने इस पोस्टर के माध्यम से समूचे विपक्ष की बदलती राजनितिक दिशा और गठबंधन की राजनीति पर एक व्यंग्यात्मक सवाल किया है । शहर के चौराहों पर लगा पोस्टर चर्चा का विषय बना है ।