विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anant Ambani Wedding: अनंत की हल्‍दी में बनारस की ये खास साड़ी पहनेंगी नीता अंबानी, 70 साड़ियों के द‍िए ऑर्डर

Updated: Tue, 25 Jun 2024 09:43 AM (IST)

Nita Ambani Kashi visit नीता अंबानी ने काशी यात्रा के दौरान भी सुनहरे काम वाली लाल बनारसी साड़ी पहन रखी थी। होटल ताज में उन्होंने बनारस के विभिन्न व्य ...और पढ़ें

नीता अंबानी ने काशी यात्रा में 70 साड़ियां पसंद कर उनके ऑर्डर बुक कराए।
नीता अंबानी ने काशी यात्रा में 70 साड़ियां पसंद कर उनके ऑर्डर बुक कराए।

HighLights

  1. शादी के विभिन्न आयोजनों के लिए बुक कीं 70 साड़ियां, रामनगर से जाएंगी 10 साड़ियां
  2. पसंद आई साड़ियों की कीमत 60 हजार से डेढ़ लाख तक, तीन साड़ियां ले गईं साथ
  3. -रंगकोट व सोने-चांदी के काम वाली बनारसी साड़ियां 30 जून तक मुंबई पहुंचाने को कहा

संवाद सहयोगी, रामनगर। देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी के 12 जुलाई को विवाह में नीता अंबानी येलो मलबरी सिल्क की साड़ी पहनेंगी। काशी यात्रा में उन्होंने 70 साड़ियां पसंद कर उनके ऑर्डर बुक कराए। इनमें 10 साड़ियां रामनगर की हैं।

नीता ने काशी यात्रा के दौरान भी सुनहरे काम वाली लाल बनारसी साड़ी पहन रखी थी।  होटल ताज में उन्होंने बनारस के विभिन्न व्यवसायियों व कारीगरों को बुला कर 200 से अधिक साड़ियां देखीं। इसमें बेटे की हल्दी में पहनने के लिए उन्हें रामनगर की आदर्श सेल बुनकर सहकारी समिति में बनी येलो मलबरी साड़ी पसंद आई।

30 जून तक मुंबई पहुंचाने को कहा

नीता अंबानी ने समिति निदेशक विभास मौर्य को साड़ी के बार्डर व डिजाइन के बाबत आवश्यक निर्देश दिए। इसे 30 जून तक मुंबई पहुंचाने को कहा। विभास ने बताया कि विभिन्न बुनकर समितियों द्वारा साड़ियां दिखाई गईं। इसमें उन्होंने बनारस से कुल 70 साड़ियों की बुकिंग की। उनकी समिति को विभिन्न पैटर्न की 10 साड़ियों का ऑर्डर मिला, जिनमें से तीन तैयार साड़ियां वह साथ ले गईं, जबकि सात साड़ियां 30 जून तक मुंबई स्थित उनके आवास भेजी जाएंगी।

साड़ियों की कीमत 60 हजार से 1.50 लाख रुपये तक

विभास के अनुसार, पसंद की गई साड़ियों में रंगकार्ट, सोना-चांदी के तार से तैयार साड़ियों के साथ मलबरी साड़ियां प्रमुख हैं। साड़ियों की कीमत 60 हजार से 1.50 लाख रुपये तक है। हल्दी आयोजन में पहनी जाने वाली साड़ी की कीमत तैयार होने के बाद ही पता चल पाएगी।

यह भी पढ़ें: अनंत-राधिका की शादी का निमंत्रण लेकर बाबा विश्वनाथ के दर पहुंचीं Nita Ambani, धाम में डेढ़ व अन्नपूर्णेश्वरी को 1 करोड़ चढ़ावा