सांसद मनोज तिवारी के बड़े भाई साधु शरण तिवारी का निधन, वाराणसी में होगा अंतिम संस्कार
सांसद मनोज तिवारी के बड़े भाई साधु शरण तिवारी का 72 वर्ष की आयु में शनिवार को निधन हो गया। ...और पढ़ें

सांसद मनोज तिवारी के भाई का निधन, मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार।
HighLights
मनोज तिवारी के बड़े भाई साधु शरण तिवारी का निधन।
72 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद एम्स में निधन।
रविवार को वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। भोजपुरी फिल्मों के नायक-गायक दिल्ली सांसद डा. मनोज तिवारी के बड़े भाई साधु शरण तिवारी (72 वर्ष) का शनिवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। एम्स में उनका इलाज चल रहा था।
वहां ही दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली। साधु शरण चार भाई और एक बहन में सबसे बड़े और परिवार के अभिभावक थे। साधु शरण ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से आइआइटी करने के बाद ओएनजीसी कोलकाता, असम, मुंबई में सेवा देते हुए जीएम पद से सेवानिवृत्त थे।
मनोज तिवारी ने बताया कि रविवार दोपहर लगभग 12 बजे मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। मंत्री डा. दयाशंकर मिश्र दयालु, गीतकार कन्हैया दुबे केडी, डा. अशोक राय सहित अनेक लोगों ने शोक संवेदना जताई।
