वाराणसी में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
कपसेठी पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 25 हजार के इनामी अरविंद तिवारी को जौनपुर से गिरफ्तार किया है। वह काफी समय से फरार चल रहा ...और पढ़ें

नौकरी के नाम पर लाखों ठगने वाला 25 हजार का इनामी अरविंद तिवारी गिरफ्तार।
HighLights
25 हजार का इनामी अरविंद तिवारी गिरफ्तार।
नौकरी दिलाने के नाम पर 8 लाख की ठगी।
जौनपुर के सुंदरपुर कॉलोनी से हुई गिरफ्तारी।
जागरण संवाददाता, (सेवापुरी) वाराणसी। कपसेठी पुलिस मुखवीर की सूचना पर सोमवार को सुंदरपुर कॉलोनी वाजिदपुर उमरपुर थाना कोतवाली जनपद जौनपुर के पास से कई मामले के आरोपीत काफी समय से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पकड़े गए आरोपी अरविंद तिवारी पुत्र उपेंद्रनाथ तिवारी निवासी सुभाषपुर पाली थाना मडियाहू जनपद जौनपुर के खिलाफ कपसेठी निवासी शिवम सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि आरोपी के परिचित अनुज कुमार ने उसके छोटे भाई की नौकरी लगवाने के लिए अरविंद से मिलवाया था और नौकरी दिलाने के नाम पर विभिन्न किस्तों में करीब आठ लाख रुपए ले लिया था।
काफी समय बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगवाया तथा धनराशि वापस मांगने पर टाल मटोल करते हुए तरह-तरह की धमकी देने का लगा। जिस मामले में कपसेठी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसके बाद से आरोपित फरार चल रहा था। जिसके कारण उस पर 25000 का इनाम घोषित करना पड़ा था। इसके ऊपर एक मुकदमा जौनपुर और एक मुकदमा लखनऊ में भी पंजीकृत हैं।