Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Lok Sabha Election 2024: वाराणसी और इसके आसपास की लोकसभा सीटों पर कब-कब होगी वोटिंग? पढ़ें पूरी डिटेल

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 04:37 PM (IST)

    UP Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ...और पढ़ें

    वाराणसी और इसके आसपास की लोकसभा सीटों पर कब-कब होगी वोटिंग?
    वाराणसी और इसके आसपास की लोकसभा सीटों पर कब-कब होगी वोटिंग?

    डिजिटल डेस्क, वाराणसी। UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे। 19 अप्रैल से मतदान शुरू होंगे और 1 जून तक चलेंगे। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की है। तारीखों के एलान होने के साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो गई है। 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान होगा, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान 7 मई , चौथे चरण का मतदान 13 मई , पांचवें चरण का मतदान 20 मई को और छठे चरण के लिए 25 मई वोटिंग होगी। वहीं सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

    यदि सिर्फ उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां सात चरणों में चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी। जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़े राज्य में 80 लोकसभा सीटें हैं। उत्तर प्रदेश को देश की राजनीति का केंद्र बिंदु माना जाता है। यूपी की सियासत का सिधा असर केंद्र में देखने को मिलता है। चुनावी रुप से अहम उत्तर प्रदेश पर सभी राजनीतिक दलों की निगाहें रहती हैं। 

    वाराणसी और आसपास के जिलों में कब होगी वोटिंग

    इस खबर में हम आपको उत्तर प्रदेश के वाराणसी और इसके आसपास के जिलों के बारे में चुनावी जानकारी देंगे। यहां मिर्जापुर, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, मऊ, चंदौली, भदोही, बलिया और सोनभद्र लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग की तारीख औक मतगणना की तारीखों की जानकारी दी गई है।

    कब कहां वोटिंग

    लोकसभा क्षेत्र (सीट) चरण मतदान की तारीख मतगणना की तारीख
    वाराणसी लोकसभा सीट सातवां चरण  1 जून 4 जून
    मिर्जापुर लोकसभा सीट सातवां चरण 1 जून 4 जून
    गाजीपुर लोकसभा सीट सातवां चरण 1 जून 4 जून
    आजमगढ़ लोकसभा सीट छठां चरण 25 मई 4 जून
    जौनपुर लोकसभा सीट छठां चरण 25 मई 4 जून
    मऊ लोकसभा सीट सातवां चरण 1 जून 4 जून
    चंदौली लोकसभा सीट सातवां चरण 1 जून 4 जून
    भदोही लोकसभा सीट छठां चरण 25 मई 4 जून
    बलिया लोकसभा सीट सातवां चरण  1 जून  4 जून
    सोनभद्र लोकसभा सीट सातवां चरण 1 जून 4जून

    वारणसी की हाई प्रोफाइल सीट पर रहेगी नजर

    यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट पर सभी की निगाहें हैं। एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। भाजपा ने नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से वाराणसी से अपना उम्मीदवार बनाया है। वाराणसी लोकसभा सीट पर सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा।

    खबरें और भी

    अपने लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी हर एक जानकारी पढ़ें यहां....

    वाराणसी-लोकसभा क्षेत्र

    मिर्जापुर-लोकसभा क्षेत्र

    गाजीपुर-लोकसभा क्षेत्र

    आजमगढ़-लोकसभा क्षेत्र

    जौनपुर-लोकसभा क्षेत्र

    चंदौली- लोकसभा क्षेत्र

    बलिया- लोकसभा क्षेत्र

    सोनभद्र-लोकसभा क्षेत्र

    यह भी पढ़ें: UP Lok Sabha Chunav Date: आपके इलाके में कब है मतदान, ये है UP के सभी चरणों का पूरा चुनावी कार्यक्रम