विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के दुर्लभ संयोग से शिवमय हुई 'काशी', बाबा धाम में भक्तों का सैलाब

Published: Mon, 17 Aug 2026 08:03 AM (IST)

सावन के तीसरे सोमवार को नाग पंचमी के दुर्लभ संयोग के बीच काशी के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

सावन का तीसरा सोमवार आज।

सावन का तीसरा सोमवार आज।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, वाराणसी। आज सावन का तीसरा सोमवार है। सावन के तीसरे सोमवार को नाग पंचमी के दुर्लभ संयोग के बीच काशी का कोना-कोना शिवभक्ति में रमा- रचा रहा।

शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का मंगल आरती के बाद पट खुलते ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया।

रात्रि से ही श्रद्धालु मंदिर के बाहर बैरिकेडिंग में कतारबद्ध हो गए थे। मंदिर प्रशासन की ओर से बाबा के भक्तों पर गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर ग्रैंड वेलकम किया गया। गंगा घाट से लेकर श्री काशी विश्वनाथ धाम तक का कांवरियों का हुजूम बोल बम, बोल बम करते हुए जलपात्र में गंगाजल लेकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर रहा हैं।

दूर-दूर से श्रद्धालु भी तीसरे सोमवार को दर्शन पूजन के लिए काशी पहुंचे हैं। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

WhatsApp Image 2026-08-17 at 6.16.26 AM

परिसर में धूप और बारिश से बचने के लिए जर्मन हैंगर लगाए गए हैं। जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था की गई है। मेडिकल कैंप खोया पाया केंद्र से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा हो रही है। मंदिर प्रशासन की मानें तो सुबह सात बजे तक करीब एक लाख 10 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया।

WhatsApp Image 2026-08-17 at 6.38.46 AM

शिवालयों पर गूंज रहा हर हर महादेव

श्री काशी विश्वनाथ के अलावा अन्य प्रमुख शिवालयों पर भी सुबह से ही हर हर महादेव की से गूंज है। बीएचयू विश्वनाथ मंदिर, गौरी केदारेश्वर, तिलभांडेश्वर मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर समेत सभी छोटे बड़े शिवालयों पर भक्त भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन कर रहे हैं और नाग देवता को दूध लावा अर्पित कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-17 at 6.38.47 AM

नागकूप पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नाग पंचमी पर जैतपुरा स्थित नागकूप पर श्रद्धालुओं का तांता लगा है। श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव से दर्शन पूजन कर रहे हैं। जल, दूध, फल, मिष्ठान लावा अर्पित कर नागदेवता की पूजा की जा रही है। इसके साथ ही अखाड़ों में भी कुश्ती व खेल प्रतियोगिता आयोजित कर नाग पंचमी की परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- सावन का सोमवार और नाग पंचमी का महासंयोग आज, महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 4 चीजें