Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Varanasi News: नवरात्र में बंद रहेंगी शहर की मांस-मछली की दुकानें, नियम का पालन न करने पर होगी कार्रवाई

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 04:31 AM (IST)

    वाराणसी नगर निगम ने मांस-मछली की दुकानों पर हरा पर्दा लगाना अनिवार्य किया है उल्लंघन पर जुर्माना लगेगा। नवरात्र में दुकानें बंद रहेंगी। गांधी जयंती पर ...और पढ़ें

    नवरात्र में बंद रहेंगी शहर की मांस-मछली की दुकानें। फाइल फोटो
    नवरात्र में बंद रहेंगी शहर की मांस-मछली की दुकानें। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मांस-मछली दुकानों पर हरा पर्दा अनिवार्य |
    2. गांधी जयंती पर पौधारोपण का लक्ष्य |
    3. रामनगर रामलीला की तैयारी शुरू |

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। नगर निगम ने शहर की सभी मांस-मछली की दुकानों को अनिवार्य रूप से हरा पर्दा लगाने का निर्देश दिया है, अन्यथा जुर्माना के साथ वैधानिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। नवरात्र में शहर की सभी मांस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी।

    महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को वाराणसी स्मार्ट सिटी के सभागार में नगर निगम की विभागीय समीक्षा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस, गांधी जयंती पर पौधारोपण, महा सफाई अभियान, रामनगर की रामलीला और शहर में स्वच्छता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

    बैठक में महात्मा गांधी जयंती (दो अक्टूबर) पर सूजाबाद डोमरी में निगम महज एक घंटे में 2.18 लाख पौधे लगाने का निर्णय लिया है। वहीं, प्रत्येक पौधा कम से कम चार फीट ऊंचा होगा। इसके लिए जोन/सेक्टरवार अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी तथा सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा।

    बैठक में जल निगम की सुस्ती पर महापौर ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 18 वार्डों में पेयजल और ओवरहेड टैंक की डीपीआर समय से तैयार न करना गंभीर लापरवाही है। 20 सितंबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का अंतिम निर्देश दिया गया है, अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी है।

    खबरें और भी

    महापौर ने सात सितंबर से शुरू हो रही रामनगर रामलीला के दौरान मार्ग प्रकाश, सड़क मरम्मत, जल निकासी, सीवर सफाई, कूड़ा उठान, सफाई व्यवस्था, दवा छिड़काव और फागिंग कराने के निर्देश दिया।

    जी-20 की तर्ज शहर को चमकाने में जुटा नगर निगम

    मारीशस के प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए नगर निगम शहर को चमकाने में जुटा हुआ है। इस क्रम में निगम जी-20 की तर्ज पर शहर को गमलों व रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक सजावट कराने का निर्णय लिया है।

    वाराणसी स्मार्ट सिटी के सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक में समीक्षा करते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी ने अभियान चलाकर रोहनिया से ताज होटल, फुलवरिया फ्लाईओवर से बीएलडब्ल्यू, लंका होते हुए रविदास मंदिर तक पूरे मार्ग पर विशेष सफाई कराने का निर्देश दिया।

    कहा कि कहीं भी मलबा, सीवर ओवरफ्लो न हो और अतिक्रमण पूरी तरह हटा दिया जाए। श्रीकाशी विश्वनाथ व कालभैरव मंदिर जाने वाले मार्गों पर भी सफाई, कूड़ा उठान और छुट्टा पशुओं की धरपकड़ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, सुभाष सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चंद्र, जितेंद्र कुमार आनंद, सहायक नगर आयुक्त मृत्युंजय नारायण मिश्रा, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    बैठक में अन्य महत्वपूर्ण निर्णय इस प्रकार है -

    शहर के अवशेष सात कूड़ा घरों को स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन में होगा तब्दील। फिलहाल अवशेष कूड़ा घरों की मरम्मत व पेंटिंग कराई जाएगी।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 12 से 16 सितंबर तक चलेगा महा सफाई अभियान।

    17 जीवीपी स्थलों को खत्म कर सुंदरीकरण कराने का निर्णय।

    मूर्ति विसर्जन के लिए पूजा समितियों से बैठक की जाएगी।

    बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

    डोर-टू-डोर गीले और सूखे कचड़ा अलग-अलग उठाने का निर्देश।