विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी की श्रेया-दीपा की जोड़ी ने यूपी को दिलाई जीत, राष्ट्रीय विद्यालयीय रग्बी में तेलंगाना को हराया

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 23 Oct 2026 07:01 PM (IST)

काशी की श्रेया और दीपा यादव के दमदार खेल की बदौलत उत्तर प्रदेश ने 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय रग्बी प्रतियोगिता के ...और पढ़ें

राष्ट्रीय विद्यालयीय रग्बी में श्रेया दीपा ने यूपी को दिलाई शानदार जीत।

राष्ट्रीय विद्यालयीय रग्बी में श्रेया दीपा ने यूपी को दिलाई शानदार जीत।

HighLights

  1. श्रेया और दीपा यादव ने यूपी को 10-0 से जिताया।

  2. उत्तर प्रदेश ने 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय रग्बी में तेलंगाना को हराया।

  3. यूपी टीम पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन कर रही।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी की श्रेया और दीपा यादव के दमदार खेल की बदौलत उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार को 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय रग्बी प्रतियोगिता के सब जूनियर बालिका वर्ग में तेलंगाना को 10-0 से शिकस्त दी। नई दिल्ली में खेली जा रही प्रतियोगिता में यूपी की खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल, तेज रफ्तार और आक्रामक खेल के दम पर मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा।

श्रेया और दीपा यादव ने यूपी के आक्रमण को धार दी, जबकि रोशनी, खुशी और पायल ने भी खेल के अहम मौकों पर टैकल और कन्वर्जन से जुड़े प्रयासों में योगदान दिया। यूपी की खिलाड़ियों ने मजबूत डिफेंस के जरिए तेलंगाना के हमलों को नाकाम किया और विपक्षी टीम को खाता खोलने का मौका नहीं दिया।

बेहतर सामंजस्य और प्रभावी खेल के दम पर उत्तर प्रदेश ने 10-0 से मुकाबला अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल सभी खिलाड़ी विकास इंटर कालेज की छात्राएं हैं।टीम के कोच अवनीश पाल थे। यह जानकारी जिला रग्बी संघ के अध्यक्ष डॉ एके सिंह ने दी है। उत्तर प्रदेश की रग्बी टीम पहली बार राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है।