Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कफ सीरप तस्करी गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल जल्द होगा भगोड़ा घोषित, दुबई से लाने की तैयारी शुरू

    Updated: Fri, 27 Feb 2026 06:00 AM (IST)

    रोहनिया पुलिस कफ सीरप तस्करी मामले के सरगना शुभम जायसवाल पर शिकंजा कस रही है। कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट के बाद भी हाजिर न होने पर उद्घोषणा जारी की गई ह ...और पढ़ें

    शुभम जायसवाल के घर उद्घोषणा पत्र चस्पा करने से पूर्व लोगों से लिखापढ़ी कराती पुलिस

    शुभम जायसवाल के घर उद्घोषणा पत्र चस्पा करने से पूर्व लोगों से लिखापढ़ी कराती पुलिस

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। 18 नवंबर को दर्ज कफ सीरप तस्करी केस मामले में भोला प्रसाद जायसवाल समेत छह आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने के बाद रोहनिया पुलिस सरगना शुभम जायसवाल पर कानून का शिकंजा कसने लगी है।

    कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भी हाजिर न होने पर आगे की कार्रवाई करते हुए अदालत ने शुभम के हाजिर होने का उद्घोषण जारी किया। रोहनिया पुलिस ने उद्घोषणा पत्र को शुभम के प्रह्लादधाट स्थित मोहल्ला कायस्थान स्थित मकान, न्यायालय आदि दिखाई पड़ने वाले स्थानों पर चस्पा किया, जिसमें 30 मार्च को उसे न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/द्रुतगामी न्यायालय (14 वां वित्त आयोग) मनोज कुमार के समक्ष हाजिर होने की अंतिम अपेक्षा की गई है।

    पुलिस अब कोर्ट के आदेश का अनुपालन न करने के लिए एक परिवाद दाखिल करेगी, जिसके बाद उसे भगोड़ा घोषित किया जाएगा।

    शुभम को विदेश से लाने की शुरू होगी प्रक्रिया

    कफ सीरप प्रकरण में 12 फरवरी को पहली चार्जशीट दाखिल करने के बाद संभव है रोहनिया पुलिस ही शुभम को दुबई से लाने की सबसे पहले पहल शुरू करे। कोर्ट के अपेक्षा के क्रम में शुभम कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तो पुलिस के लिए चार्जशीट लगाने का रास्ता साफ हो जाएगा।

    पुलिस के लिए मुश्किल दुबई में छिपा बैठा सरगना शुभम जायसवाल है, जिसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल होते ही उसके प्रत्यर्पण की तैयारी शुरू हो जाएगी।

    यह है पूरा मामला

    रोहनिया के भदवर स्थित जिम के तहखाने में 18 नवंबर बरामद पांच सौ पेटी स्कफ सीरप व फेंसाडील सीरप बरामदगी हुआ था। पुलिस जांच शुरू की तो जिम के तहखाने से एक ई-वे बिल मिला, जिसके सहारे पुलिस गाजियाबाद के सरगना सौरभ त्यागी, शुभम जायसवाल, समेत नौ लोगों तक न सिर्फ पहुंची बल्कि ठोस सुबूत ढूढ़ लाई।

    खबरें और भी

    इन्हीं सुबूतों के जरिए पुलिस दो हजार पन्ने की केस डायरी तैयार कर 28 पन्ने का चार्जशीट कोर्ट में सरगना शुभम के पिता भोला प्रसाद, स्वप्निल केसरी,आशीष यादव, दिनेश यादव, आजाद यादव जायसवाल, महेश सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल की है।