Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सारनाथ जू में ब्रांज टर्की 'लाइफ पार्टनर' की तलाश में गा रहा गाना, वन व‍िभाग मादा पार्टनर की तलाश में जुटा

    By KK AsthanaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Tue, 11 Aug 2026 11:12 AM (IST)

    सारनाथ मिनी जू में इंग्लैंड का दुर्लभ ब्रांज टर्की अपने जोड़े की तलाश में सुरीली आवाज निकाल रहा है, जो पर्यटकों का मुख्य आकर्षण बन गया है। वन विभाग इस ...और पढ़ें

    HighLights

    1. ब्रांज टर्की सारनाथ मिनी जू में जोड़े की तलाश में।

    2. इसकी सुरीली आवाज पर्यटकों को आकर्षित कर रही है।

    3. वन विभाग मादा साथी ढूंढने में सक्रिय रूप से जुटा।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। सारनाथ मिनी जू में इस समय विदेशी दुर्लभ पक्षी ब्रांज टर्की जोड़े की तलाश में सुरीली आवाज निकाल रहा है। यह आवाज पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पर्यटक इस पक्षी की आवाज सुनने के लिए उसके बाड़े के सामने अधिक समय बिताते हैं।

    ब्रांज टर्की इंग्लैंड का मूल पक्षी है, जो हल्के और ज्यादा चमकदार रंग का होता है। इसके नाक और गर्दन पर लाल रंग की सुंदरता इसे और आकर्षक बनाती है। नर ब्रांज टर्की पिछले एक वर्ष से मिनी जू में है और अब यह जोड़े की तलाश में अपनी सुरीली आवाज के साथ तेज दौड़ता है।

    इसका प्रिय भोजन अनाज, कीड़े-मकोड़े, फलों और हरी सब्जियों के टुकड़े हैं। संरक्षित क्षेत्र में इसकी आयु 8 से 10 वर्ष मानी जाती है। यह अपने दुश्मनों से बचने के लिए उड़कर पंजों से वार करता है। मगर यहां यह व‍िरह के गीत गाकर ही अपना समय काट रहा है। 

    इस पक्षी को बाबतपुर से वन विभाग द्वारा लाया गया था। बताया जाता है कि इसे किसी ने पालने के उद्देश्य से रखा था। इलाज के बाद इसे मिनी जू में पर्यटकों के लिए रखा गया है। ब्रांज टर्की को संरक्षण प्राथमिकता सूची में शामिल किया गया है। अब वन विभाग इसके जोड़े की तलाश में जुटा हुआ है।

    खबरें और भी

    इस दुर्लभ पक्षी की आवाज और उसकी सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित कर रही है, जिससे सारनाथ मिनी जू में इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। पर्यटक इस अद्वितीय पक्षी को देखने और उसकी आवाज सुनने के लिए विशेष रूप से यहाँ आ रहे हैं। वन विभाग की कोशिश है कि जल्द ही इस पक्षी के लिए एक साथी उपलब्ध कराया जा सके, ताकि यह अपनी प्रजाति को बढ़ा सके।

    ब्रांज टर्की की यह विशेषता इसे अन्य पक्षियों से अलग बनाती है और इसके संरक्षण के प्रयासों को और भी महत्वपूर्ण बनाती है। पर्यटकों के बीच इसकी बढ़ती लोकप्रियता इस बात का संकेत है कि लोग अब वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

    सारनाथ मिनी जू में ब्रांज टर्की की जोड़े की तलाश और उसकी सुरीली आवाज ने न केवल पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम उठाया जा रहा है। हालांक‍ि अभी भी गर्लफ्रेंड की तलाश जारी है, माना जा रहा है कि प्रयास सफल हुआ तो टर्की का पर‍िवार भी बढ़ सकता है।