Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी में बाढ़ की वजह से नौका संचालन बंद, सभी प्रमुख घाटों का आपसी संपर्क टूटा, प्रशासन सतर्क

    By Pradyuman Pandey RamuEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 05:05 PM (IST)

    केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी में गंगा का जलस्तर 63.76 मीटर पर स्थिर है, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से नौका संचालन बंद कर दिया है ...और पढ़ें

    वाराणसी में गंगा का जलस्तर स्थिर, नौका संचालन बंद, प्रशासन की कड़ी निगरानी।

    वाराणसी में गंगा का जलस्तर स्थिर, नौका संचालन बंद, प्रशासन की कड़ी निगरानी।

    HighLights

    1. गंगा का जलस्तर 63.76 मीटर पर स्थिर दर्ज।

    2. सुरक्षा कारणों से नौका संचालन अस्थायी रूप से बंद।

    3. कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार 10 अगस्त की सुबह आठ बजे तक वाराणसी में गंगा का जलस्तर 63.76 मीटर दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर स्थिर बना हुआ है। स्‍थ‍िर होने का अर्थ यही माना जा रहा है क‍ि पीछे से पानी तो आ रहा है लेक‍िन न‍िचले इलाकों में भरने की वजह से स्‍जलस्‍तर स्‍थ‍िर हो चला है। 

    श्रावण माह के द्वितीय सोमवार पर कावड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने गंगा घाटों पर विशेष सतर्कता बरती है। नावों का संचालन एक द‍िन पहले ही सुरक्षा कारणाें से अस्‍थाई तौर पर बंद कर दिया गया है।

    जल पुलिस के प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि जलस्तर स्थिर होने के बावजूद बाढ़ की संभावना और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जल पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।

    जिन स्थानों पर लोग स्नान कर रहे हैं या गंगाजल भर रहे हैं, वहां नावों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बैरिकेडिंग से आगे न जाएं और पुलिस के निर्देशों का पालन करें ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

    गंगा के जलस्तर की स्थिरता के बावजूद, प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। जल पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने घाटों पर निगरानी बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

    खबरें और भी

    गंगा नदी के जलस्तर की स्थिरता के साथ ही, प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए पुलिस के निर्देशों का पालन करें। जल पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ, घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर स्थिर है, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कोई भी सतर्कता बढ़ाई हुई हैै।