Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BHU नियुक्ति घोटाला: वाराणसी की महिला अभ्यर्थी हिरासत में, जांच का दायरा बढ़ा

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 09:45 PM (IST)

    बीएचयू में नियुक्ति अनियमितताओं के मामले में केंद्रीय एजेंसियों ने वाराणसी की एक महिला अभ्यर्थी को हिरासत में लिया है। जांच पूर्वांचल, बिहार और राजस्थ ...और पढ़ें

    बीएचयू। जागरण

    बीएचयू। जागरण

    HighLights

    1. केंद्रीय एजेंसियों ने वाराणसी की महिला अभ्यर्थी को हिरासत में लिया।

    2. बीएचयू में नियुक्ति अनियमितताओं की जांच महत्वपूर्ण चरण में।

    3. पड़ताल पूर्वांचल, बिहार और राजस्थान तक फैली, 28 लोग शामिल।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। बीएचयू में गैर शैक्षणिक पदों और नर्सिंग भर्ती में कथित अनियमितताओं के मामले में जांच एजेंसियों वाराणसी के लंका क्षेत्र की एक महिला अभ्यर्थी को भी हिरासत में लिया है। जांच दल का एक भाग आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे साथ लेकर पूछताछ के लिए दिल्ली लौट गया है जबकि स्थानीय स्तर पर फील्ड यूनिट सक्रिय बनी हुई है।

    सूत्र बताते हैं कि जांच अब महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है। पिछले छह माह के दौरान केंद्रीय एजेंसियों और उनकी फील्ड इकाइयों द्वारा पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार और राजस्थान से जुड़े अब तक सामने आए करीब 28 लोगों से जुड़े संपर्कों का सत्यापन किया जा रहा है। अब तक गिरफ्तार या पूछताछ के दायरे में आए लोगों, अभ्यर्थियों और संपर्क सूत्रों से प्राप्त सूचनाओं का मिलान किया जा रहा है।

    यह भी माना जा रहा है कि कुछ लोगों को दोबारा आमने-सामने या अलग-अलग बैठाकर पूछताछ की जा सकती है। जांच में विश्वविद्यालय से जुड़े एक सेवानिवृत्त अधिकारी, एक अन्य पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, एक महिला कर्मचारी तथा कुछ अन्य लोगों की भूमिका भी संदिग्ध मिली है।

    कुछ संदिग्ध बदल रहे ठिकाने
    जांच की गति बढ़ने के बाद कुछ संदिग्ध लोगों के ठिकाने बदलने की जानकारी भी एजेंसियों को मिली है। ऐसे इनपुट भी मिले हैं जिनके आधार पर वर्ष 2023 और 2024 की कुछ गैरशैक्षणिक नियुक्तियों से जुड़े रिकार्ड और दस्तावेजों का तकनीकी सत्यापन और परीक्षण किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- चमकता सितारा: काशी के लकड़ी के खिलौनों को वैश्विक पहचान दिला रहीं शुभी अग्रवाल, 457 महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

    अब तक ये तथ्य आए सामने

    • बीएचयू और आइआइटी बीएचयू में गैर शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति के लिए आर्थिक लेनदेन की बात करने में आयुर्वेद संकाय के चंदौली के रहने वाले फार्मासिस्ट और उनके के पुत्र का नाम
    • वाराणसी, मऊ और आजमगढ़ के अभ्यर्थियों से डीलिंग के केंद्र में चंदौली के मूल निवासी दिल्ली में तैनात अधिकारी का नाम
    • अपने पुत्र की नियुक्ति के लिए आर्थिक लेन देन करने वाले वाराणसी के पहड़िया क्षेत्र के रिटायर्ड दूरसंचार कर्मी का नाम
    • अपने रिश्तेदार को लाभ दिलाने के लिए बीएचयू के एक प्रोफेसर और नन टीचिंग स्टाफ का नाम
    • बीएचयू के पूर्व संयुक्त रजिस्ट्रार और बीलएडल्ब्यू क्षेत्र निवासी आउटसोर्स पर तैनात महिला कर्मी का नाम
    • वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र की एक महिला अभ्यर्थी व महामनापुरी कालोनी निवासी अभ्यर्थी
    • मऊ के जिला अस्पताल से संबंधित एक महिला और उसके पति का नाम
    • मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के एक महिला सहित दो अभ्यर्थियों व उनके स्वजन की सक्रियता
    • गाजीपुर के करंडा थाना, आजमगढ़ सदर कोतवाली, भदोही के ज्ञानपुर व चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र से एक-एक अभ्यर्थिियों समेत पूर्वांचल व बिहार के विभिन्न जनपदों से कुल 28 लोग

    खबरें और भी