BHU में गोली चलाने वाले पांचों फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित, तलाश तेज
बीएचयू के बिड़ला छात्रावास में छात्र पर फायरिंग मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। ...और पढ़ें
-1772406415437_m.webp)
जागरण संवाददाता, वाराणसी। बीएचयू के बिड़ला 'अ' छात्रावास के मुख्य द्वार पर 21 फरवरी की रात बीए तृतीय वर्ष के छात्र रौशन मिश्रा और उसके साथी विशाल कुमार के ऊपर की गई बाइक सवार हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग मामले में पुलिस ने पांच बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए डीसीपी गौरव बंसवाल ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
इनाम घोषित बदमाशों में तीन हमलावर व दो साजिशकर्ता शामिल हैं। वारदात के बाद बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए हाथ-पैर मारने के बाद भी नाकाम रही पुलिस ने सभी के ऊपर इनाम घोषित कराया, जिससे दूसरी एजेंसियां भी उनकी तलाश में जुट जाएं।
लंका पुलिस ने रौशन मिश्रा की तहरीर पर डिडिरमा खुर्द कैमूर बिहार निवासी तपस राय, ऋषभ राय, गौरी करहगर रोहतास बिहार का पीयूष कुमार तिवारी के खिलाफ हमला करने व कुदरा कैमूर बिहार निवासी अभिषेक उपाध्याय, डोइया रेडिया रोहतास बिहार निवासी क्षितिज उपाध्याय के खिलाफ साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया था।
हमले की घटना के बीएचयू में ऐसा बवाल हुआ कि शांत करने में पुलिस को 48 घंटे लग गए। छात्रों ने घटना के बाद खूब बवाल मचाया था। बीएचयू के सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की हुई औरचीफ प्राक्टर के नाम पर अभद्र टिप्पणियां की गईं थी।
खबरें और भी
इस बात के लिए बीएचयू सुरक्षा प्रशासन की ओर से 35 से 40 अज्ञात छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। विवाद शांत पड़ा तो पुलिस हमलावरों व हमले की साजिश रचने वालों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू की लेकिन एक भी आरोपित हाथ नहीं आए। एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी में पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही पुलिस सभी को दबोचेगी।