Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पायरिया की वजह से 37 की उम्र में ही गायब हो गए सारे दांत, डाक्‍टर ने बताया यह उपचार

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 12:27 PM (IST)

    दै‍न‍िक जागरण के ‘हेलो जागरण’ कार्यक्रम में बुधवार को आइएमएस बीएचयू के दंत रोग विशेषज्ञ प्रो. राजेश बंसल ने पाठकों से बात की। बताया क‍ि दांत सभी उखड़न ...और पढ़ें

    पायरिया की वजह से 37 की उम्र में ही गायब हो गए सारे दांत।
    पायरिया की वजह से 37 की उम्र में ही गायब हो गए सारे दांत।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। पड़ाव के अभिषेक सिंह की 37 वर्ष की उम्र में ही सभी दांत निकल गए हैं। दांत उखड़ने से हड्डी का फंक्शन (काम) खत्म हो जाता है और धीरे-धीरे यह घिसने लगती है इसलिए दांत लगवाना बहुत जरूरी है, ताकि हड्डी का फंक्शन दोबारा से चालू हो जाए।

    कम उम्र में सारे दांत निकल जाना एक गंभीर मसला है। ऐसे में अगर पहले के दौर में प्लास्टिक की बत्तीसी बनाकर लगाई जाती थी, जोकि मुंह के अंदर स्थित नहीं रहती थी और सख्त चीज चबाना अत्यंत ही मुश्किल था, उसकी जगह हड्डी में टाइटेनियम के बने हुए बेलनाकार स्क्रू जिन्हें की इंप्लांट कहते है को लगाकर फिक्स दांत लगाया जा सकता है।

    जिससे क‍ि सख्त चीजें भी अच्छे स चबाई जा सकती हैं और हड्डी का फंक्शन दोबारा चालू हो जाता है जिससे की हड्डी घिसने की दर भी घट जाती है। अगर ऐसा न किया जाए तो एक 37 साल का मरीज जबतक 74 साल का होगा, उसकी पूरी एल्बीओलर (जिस हड्डी में दांत की जड़ गड़ी रहती है) बोन घिसकर गायब हो जाएगी। इसके लिए बीएचयू में डेंटल इंप्लांट लगाने की सब सुविधा उपलब्ध है।

    दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘हेलो जागरण’ में बुधवार को आइएमएस बीएचयू के दंत रोग विशेषज्ञ प्रो. राजेश बंसल ने पाठकों से बात की। उन्होंने दांतों का क्षय (कैविटी), मसूड़ों की बीमारी (जिंजिवाइटिस और पेरियोडोंटाइटिस), दांतों का टूटना, दांतों का दर्द, नकली दांत, क्राउन, ब्रिज, टाइटेनियम के डेंटल इंप्लांट और दांत से संबंधित अन्य जानकारी दी। साथ ही बचाव और उपचार के बारे में उठ रही जिज्ञासा का भी समाधान किया।

    खबरें और भी

    दांत के मसूड़े में खाते समय खाना फंस जाता है। इस वजह से दर्द हो रहा है तो क्या करें? कैलाश नाथ शर्मा (सरकारीपुरा-मंडुवाडीह)

    - दांतों में पायरिया होने पर मसूड़ा फूलने से दर्द होता है। साथ ही सख्त खाना खाने से यह समस्या बढ़ जाती है। विशेषज्ञ डाक्टर से मिलकर दांतों की सफाई कराएं, जिसमें की दांतों पर चिपका हुआ टार्टर निकाला जाता है।

    दांत में पायरिया की शिकायत है। टुकड़े-टुकड़े में टूट रहा है क्या करें? अमित कुमार पांडेय (गौराकला)

    - पायरिया की वजह से दांतों में सड़न होती है। पायरिया की वजह से मसूड़ों से खून और बदबू आ सकती है। दांतों के ऊपर जो गंदगी जमा है उसे साफ कराना होगा।

    दांतों में पानी लग रहा है तो क्या करें? विजय शंकर केसरी (राजातालाब), डा. एके श्रीवास्तव (तेलियाबाग)

    - नीबू, संतरा, अनानास, अचार हाजमें की गोली, अनार दाना, लाल दंत मंजन, सूंघनी, गुल, उल्टी आना, बहुत गरम या ठंडा खाने से दांत खट्टे हो सकते हैं और ठंडा-गरम लगने लगता है। इसलिए कुछ दिनों के लिए यह बंद करना होगा। सेंसविटी कम करने वाला पेस्ट करना चाहिए। साथ ही रात में सोते समय ब्रश करना बहुत जरूरी है।

    मसूड़े में सूजन और दांतों से ब्लड आ रहा है। साथ ही मुंह से बदबू आता है। शिवकुमार (सिंधोरा)

    - दांतों में गंदगी लगने का कारण ऐसा हो रहा है। ऐसे में सफाई की आवश्यकता है।

    नकली दांत बीएचयू में लगवाना चाहते हैं। रामजी अग्रवाल (कालभैरव)

    - बीएचयू में नकली दांत डेंटल इंप्लांट के द्वारा लगाया जा सकता है। मालवीय डेंटल इंप्लांट बीएचयू में बनाया गया है और यह बाजार में उपलब्ध इंप्लांट से भी अधिक गुणवत्ता रखता है। इसके साथ-साथ इसकी कीमत बाजार में उपलब्ध इसके समकक्ष इंप्लांट से बहुत कम है।

    इंप्लांट कितने साल की उम्र में लगवाया जा सकता है और कितना खर्च आता है? राजकुमार खरवार (महमूरगंज)

    - जब बच्चों की उम्र 18 साल से अधिक हो जाती है और उनकी ग्रोथ कंप्लीट हो जाती है तो इंप्लांट लगा सकते हैं। बीएचयू में इंप्लांट लगभग छह हजार रुपये में लग सकता है जो कि पूरे देश में किसी भी संस्थान से कम है। बुजुर्ग में भी इंप्लांट लगा सकते हैं उनको दूसरे लोगों की अपेक्षा ज्यादा जरूरी है। बीएचयू में 90 वर्ष से अधिक के मरीज का इंप्लांट लगाया गया है।

    शुगर बढ़ गया है तो क्या इंप्लांट लगवा सकते हैं। अमित (राजातालब)

    - इंप्लांट लगाने के लिए फास्टिंग शुगर 140 से कम होना चाहिए। लगातार शुगर कम होने के बाद ही किया जा सकता है।

    दांत मसूड़ा छोड़कर पीछे हट रहा है क्या करें?

    - ऐसी स्थित में दंत रोग विशेषज्ञ से मिलकर दिखाना चाहिए। शुगर की जांच कराना चाहिए। कोई भी साधारण पेस्ट और नरम ब्रस का इस्तेमाल करना है और सख्त ब्रस दांत को घिसने वाले मंजन से परहेज करना चाहिए। इससे काफी हद तक आराम मिल जाएगा।

    आधा-आधा दांत टूट कर नीचे गिर रहा है तो क्या करें? तारा भट्टाचार्य (मदनपुरा)

    - सोमवार को चार नंबर कमरे में बीएचयू आकर दिखा सकते हैं। थोड़ा दांत टूटने पर मैटेरियल लगाकर फिलिंग किया जाएगा। साथ ही दांत अधिक टूटने पर क्राउन लगाया जाता है।

    ऊपर का दांत का क्राउन टूट गया है और जड़ पड़ा है क्या करें? छाया (लंका)

    - इसका रिपेयर होना मुश्किल है। इसके लिए नया दांत लगवाना होगा। दांत में कीड़ा लग गया था। रूट कैनाल के बाद दांत के कुछ हिस्से टूट गए हैं क्या करें? अनिता जायसवाल (परेडकोठी कैंट)

    - दांत ज्यादा खराब हो गया है। इसे दांत को निकालना चाहिए। इसके स्थान पर आर्टीफिशियल दांत लगवाना जरूरी है। ऐसा न करने पर उसके अगल-बगल के दांत खाली स्थान पर झुक जाएगा। आपस में तालमेल खराब होने से खाना फंसने की संभावना बढ़ जाएगी। साथ ही कीड़ा और पायरिया लग जाएगी, जिसकी वजह से आसपास के सभी दांतों के खराब होने की संभावना बढ़ जाएगी।

    37 वर्ष उम्र है। दांत सभी निकलवा दिए हैं क्या करें ? अभिषेक सिंह (पड़ाव)

    - दांत सभी उखड़ने से हड्डी धीरे-धीरे घिस कर खत्म होने लगती है। इसलिए दांत लगवाना बहुत जरूरी है। बीएचयू आकर इलाज कराने की जरूरत है।कम उम्र में सारे दांत निकल जाना एक गंभीर मसला है।

    दांत में किड़ा लग गया है क्या करें? सुमित (पिंडरा)

    - दांत की फिलिंग करने की जरूरत है। विशेषज्ञ डाक्टर से मिलकर उपचार कराएं।