वाराणसी में हाईवे पर ट्रकों में टक्कर के बाद लगा सात किमी तक लंबा जाम, रेंगते रहे वाहन
वाराणसी के मिर्जामुराद हाईवे पर बारिश के दौरान दो ट्रकों की टक्कर से सात किमी लंबा जाम लग गया, जिसमें ...और पढ़ें

वाराणसी हाईवे पर ट्रकों की भीषण टक्कर, सात किमी लंबा जाम और यातायात सुरक्षा पर चिंता।
HighLights
मिर्जामुराद हाईवे पर दो ट्रकों में आमने-सामने टक्कर।
हादसे के बाद सात किमी लंबा जाम, यातायात बाधित।
एक चालक गंभीर घायल, यातायात सुरक्षा पर उठे सवाल।
जागरण संवाददाता, (मिर्जामुराद) वाराणसी। भिखारीपुर गांव स्थित हाईवे पर शनिवार की दोपहर बारिश के दौरान ओवरटेक के चक्कर में दो ट्रकों में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में प्रयागराज की ओर से आ रहे ट्रक के चालक फिरोजाबाद निवासी टीटू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा।
ट्रकों में टक्कर के चलते हाईवे की दक्षिणी लेन पर राजातालाब से मिर्जामुराद तक दोनों ओर सात किमी लंबा जाम लग गया। वाहनों के पहिए रुक गए और हाईवे पर घंटों यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। जाम की जद में सर्विस रोड भी रहा। चालकों द्वारा जल्दबाजी के चक्कर में वाहनों को नियम विरुद्ध आड़े-तिरछे घुसा देने से काफी परेशानी हुई। नहर मार्ग समेत गांव के रास्तों को पकड़कर छोटे वाहन सवार अपने गंतव्य की ओर निकले।
ज्ञात हो कि एनएच 19 हाईवे की उत्तरी लेन कांवरियों के लिए आरक्षित हैं। दक्षिणी लेन पर ही काशी-प्रयागराज के दोनों ओर के वाहनों का आवागमन हो रहा है। हादसे के कारण जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर यातायात सुरक्षा के मुद्दे को उजागर किया है। बारिश के दौरान सड़क पर सावधानी बरतने की आवश्यकता है, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके। स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि वह इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।
इस प्रकार की घटनाएं न केवल यातायात को प्रभावित करती हैं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनती हैं। सभी वाहन चालकों को नियमों का पालन करते हुए सावधानी से चलने की आवश्यकता है, ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
