वाराणसी में पिता के अस्पताल में भर्ती होने के बाद मां और बेटे ने होम स्टे में सल्फास खाकर दी जान
वाराणसी में पिता के अस्पताल में भर्ती होने से आहत पनवेल के एक परिवार के मां-बेटे ने होम स्टे में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शव ...और पढ़ें

वाराणसी में पिता की बीमारी से दुखी मां-बेटे ने होम स्टे में दी जान।
HighLights
पिता के अस्पताल में भर्ती होने से मां-बेटे ने दी जान।
वाराणसी के होम स्टे में जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी घूमने आए महाराष्ट्र के पनवेल निवासी एक परिवार के मां-बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। एक दिन पहले पिता की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण बीएचयू में भर्ती कराए जाने से आहत बेटे ने पहले आत्मघाती कदम उठाया, जिसके बाद मां ने भी ऐसा ही किया।
एडीसीपी काशी जोन वैभव बांगर ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद इस आशंका को व्यक्त किया। लक्सा पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान जया मुखर्जी (51 वर्ष) और उनके पुत्र ईशान (27 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, विशाल मुखर्जी अपनी पत्नी जया मुखर्जी और पुत्र ईशान के साथ 11 जुलाई को काशी आए थे। तीनों लक्सा थाना क्षेत्र स्थित एक होम स्टे में 7 अगस्त से ठहरे हुए थे। 9 अगस्त की रात करीब 12 बजे अचानक विशाल मुखर्जी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
बताया कि सोमवार की रात करीब आठ बजे होम स्टे के स्टाफ ने लक्सा पुलिस को सूचना दी कि एक कमरा अंदर से बंद है और आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां मां और बेटा बेहोश पाए गए। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
खबरें और भी
प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि दोनों ने सल्फास का सेवन किया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। पुलिस का कहना है कि यह घटना मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को उजागर करती है, जो अक्सर अनदेखी रह जाते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच संवाद की कमी और तनावपूर्ण परिस्थितियों के कारण ऐसे कदम उठाए जाते हैं। हालांकि वजहों की पड़ताल जारी है।