विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बड़ागांव में भरत मिलाप मेले में उमडा आस्था का जन सैलाब, पूरी रात आस्‍था का आयोजन

By Rajesh GuptaEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 23 Oct 2026 07:51 PM (GMT+05:30)

बड़ागांव में पारंपरिक भरत मिलाप मेले में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां प्रयागराज से आई झांकियों और लाग विमानों ...और पढ़ें

बड़ागांव में भरत मिलाप मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब भाइयों के मिलन से सजल हुए नेत्र।

बड़ागांव में भरत मिलाप मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब भाइयों के मिलन से सजल हुए नेत्र।

HighLights

  1. बड़ागांव में पारंपरिक भरत मिलाप मेले में उमड़ा जनसैलाब।

  2. प्रयागराज से आई आकर्षक झांकियों और लाग विमानों का प्रदर्शन।

  3. भोर में भाइयों के मिलन का भावुक दृश्य, श्रद्धालुओं के नेत्र सजल।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। बडागांव में बुधवार की रात परम्परागत अति प्राचीन भरत मिलाप व मेला देखने के लिए पुरी रात श्रद्धालुओं का अपार जनसमूह उमड पडा। वहीं मेले में एक से बढकर एक आकर्षक लाग विमान और प्रयागराज  से आयी एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकी देखने के बाद चार बजे भोर में मध्य बाजार में जब चारों भाईयों का मिलन होने लगा तो इस विहंगम दृश्य को देखकर हजारों श्रद्धालुओं के नेत्र सजल हो गए।

बडागांव में मंचन किये जा रहे रामलीला के अंतगर्त मेले में रावण वध विजय दशमी के दुसरे दिन बडागांव बाजार में वृहद भरत मिलाप मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में क्षेत्रीय लोगों के साथ ही आसपास के कई गांवों से काफी लोग भारी संख्या में नर नारी भरत मिलाप देखने आते हैं।

भरत मिलाप का आयोजन दो किमी क्षेत्र में फैले मेला क्षेत्र में दर्जनों सुंदर व आकर्षक लाग विमान के साथ ही प्रयागराज से आयी चौकी झांकियों पर महिला पुरुष कलाकार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही मनमोहक झाकियां को देखने के लिए लोग शाम सात बजे से ही अपने अपने स्थान को चादर बि‍छा कर सुरक्षित कर लेते हैं।

भरत मिलाप मध्य रात 11 बजे से शुरू होकर गुरुवार की  भोर चार बजे तक अनवरत चलता रहता है।इसी तरह बसनी बाजार में भी पुरी रात भरत मिलाप का आयोजन किया जाता है। मेले में शांति सुरक्षा व्यवस्था के लिए दोनों जगहों पर समिति द्वारा कंट्रोल रूम बनाकर समिति के लोगों ध्वनि विस्तारक यंत्र से मेले का संचालन व नियंत्रित करते रहते है।

वहीं मेला सकुशल सम्पन्न कराने के लिए समिति के वालंटियर के साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ ही थानाध्यक्ष प्रभारी बड़ागांव प्रवीण सिंह द्वारा पुरी रात पुलिस की कई टीम बनाकर दोनों भरत मिलाप मेले का चक्रमण करते रहें हैं। वहीं मेले में आये सभी लाग विमान सहित चौकियों को समिति के साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मेला क्षेत्र में आए हुए सभी लाग विमान झांकी सहित काली दुर्गा के चेहरा लगाने वाले स्थानीय युवकों को समाजसेवी संजय गुप्ता मुनीब द्वारा आकर्षक ईनाम देकर सम्मानित किया गया। मेला सकुशल सम्पन्न कराने के लिए समिति के संरक्षक मंडल के सदस्यों ने स्थानीय पुलिस के साथ ही श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मेला समापन की घोषणा की।