Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उन्नाव रेप केस में साक्षी महाराज का बड़ा बयान, कुलदीप सेंगर के साथ अब तक अन्याय हुआ

    By Ankit MishraEdited By: Anurag Shukla
    Updated: Tue, 06 Jan 2026 06:24 PM (IST)

    उन्नाव रेप केस में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कुलदीप सिंह सेंगर के साथ अन्याय हुआ है। सा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सांसद साक्षी महाराज ने उन्नाव रेप केस पर चुप्पी तोड़ी

    2. कुलदीप सिंह सेंगर के साथ अन्याय होने का दावा किया

    3. उनके बयान से राजनीतिक गलियारों में नई बहस छिड़ी

    जागरण संवाददाता, उन्नाव। उन्नाव रेप केस में लगातार समर्थन जुटना शुरू हो गया है। अब उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कुलदीप सिंह सेंगर के पक्ष में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय मिलने में देरी हुई। बता दें कि पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में सोमवार दोपहर को रायबरेली जनपद के करणी सेना के लोग वाहनों से गांव माखी जा रहे थे। सेना के लोगों ने राहुल गांधी एवं पीड़िता का जमकर विरोध किया था।

    सांसद डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने मंगलवार को दुष्कर्म के मामले में सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सिंह के मामले में लंबे समय बाद चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि अब तक कुलदीप के साथ अन्याय होता रहा। बहुत देर से न्यायालय ने न्याय किया। उस न्याय का सम्मान करना था। लेकिन उस पर सवाल उठाए गए। इस पर क्या कह सकता हूं। राजनीति के कारण इसे तूल दिया जा रहा है।

    उन्होंने कहा, मैं साक्षी हूं भगवान मेरा साक्षी मैं कह रहा हूं कुलदीप के साथ बहुत अन्याय हुआ है। कुलदीप भी जानते हैं वह कितना दोषी हैं। सांसद साक्षी महाराज बदरका में आयोजित आजाद जयंती व मेला समारोह को संबोधित करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं तो यही कहूंगा पहले ही उन्नाव बहुत ज्यादा बदनाम हो चुका, लोगों ने बढ़ा चढ़ाकर बदनाम करने का प्रयास किया है। अब लोग बोलने लगे हैंं।