उन्नाव में शार्ट सर्किट से ई-स्कूटर शोरूम में लगी भीषण आग, 7 स्कूटर और 50 बैटरियां जलकर राख
उन्नाव के नवाबगंज स्थित एक ई-स्कूटर शोरूम में शुक्रवार सुबह शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में सात स्कूटर, 50 बैटरियां और शोरूम का अन्य सामान ...और पढ़ें

HighLights
उन्नाव के ई-स्कूटर शोरूम में शार्ट सर्किट से आग
सात स्कूटर और पचास बैटरियां जलकर राख हुईं
दमकल ने तीन घंटे में आग पर पाया काबू
जागरण संवाददाता, उन्नाव। नवाबगंज क्षेत्र के सोहरामऊ स्थित ई- स्कूटर शोरूम में शुक्रवार सुबह 11 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लपटे और धुआं उठते देख कर्मचारियों में खलबली मच गई। सब अपनी- अपनी जान बचाने के लिए सड़क की तरफ भागे। पहले तो लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू न होता देख, अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
दमकल की तीन गाड़िया मौके पर पहुंचे। तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसमें सात स्कूटर और 50 बैट्री जलकर राख हो गई। वहीं शोरूम की इमरात में भी आग से दरारें आ गई है। इसके अलावा अन्य उपकरण व शोरूम का सामान जलकर खाक हो गया है।