Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उन्नाव में लापता किशोरी की हत्या, 19 घंटे बाद खेत की पगडंडी पर मिला शव; दुष्कर्म की भी आशंका

    Updated: Sun, 31 May 2026 08:30 PM (IST)

    उन्नाव के नवाबगंज में 14 वर्षीय किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई, जिसका शव 19 घंटे बाद खेत की पगडंडी पर मिला। दुष्कर्म की आशंका के चलते पुलिस ने दो ...और पढ़ें

    अजगैज क्षेत्र में किशोरी की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करती फारेंसिक टीम। जागरण

    अजगैज क्षेत्र में किशोरी की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करती फारेंसिक टीम। जागरण

    HighLights

    1. कपड़े अस्त-व्यस्त होने से दुष्कर्म का अंदेशा, गला दबाए जाने की संभावना

    2. पति की मौत के बाद बेटी संग मायके में रह रही थी मां, शक के आधार पर दो को उठाया

    संवाद सूत्र, नवाबगंज (उन्नाव)। पिता की मौत के बाद 14 साल से ननिहाल में रह रही 14 वर्षीय किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शनिवार रात आठ बजे से वह लापता थी। खोजबीन कर रही मां ने 19 घंटे बाद रविवार दोपहर लगभग तीन बजे उसका शव गांव से 500 मीटर दूर खेत की पंगडंडी के पास औंधे मुंह पड़ा देखा।

    कपड़े अस्त-व्यस्त होने से दुष्कर्म के बाद हत्या की चर्चा है। फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मां ने गांव के दो लोगों पर शक जता मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों के उठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

    माखी के एक गांव निवासी युवक की 14 वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर मायके अजगैन क्षेत्र आ गई थी। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। छोटी 14 वर्षीय बेटी मां के साथ रहती थी।

    शनिवार रात आठ बजे खाना खाने के बाद नाबालिग बेटी अपनी मां से कुछ देर में घर आने की बात कह निकल गई। रात 12 बजे तक उसके न लौटने पर मां ने खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों ने पूरी रात उसकी तलाश की पर कहीं पता नहीं चल सका। रविवार सुबह फिर से खोजबीन शुरू हुई।

    खबरें और भी

    दोपहर तीन बजे गांव से 500 मीटर दूर एक खेत की पगडंडी में मां ने बेटी का शव औंधे मुंह पड़ा देखा। किशोरी के कपड़े भी अस्तव्यस्त थे। गले में निशान देख दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की चर्चा तेज हो गई। मां की सूचना पर अजगैन कोतवाल सुरेश सिंह मौके पर पहुंचे और फाेरेंसिक टीम को बुलाया। टीम द्वारा साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    गला दबाकर हत्या की आशंका

    मौके पर पहुंचे सीओ हसनगंज तेज बहादुर सिंह ने जांच के बाद गला दबाकर हत्या की संभावना जताई है। शक के आधार पर गांव के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सीओ ने बताया कि दिवंगत किशोरी की मां की तहरीर पर गांव के विशाल व उसके अज्ञात साथी पर मुकदमा दर्ज कराया है। जांच की जा रही है। शीघ्र घटना का राजफाश किया जाएगा।

    बेटी का शव देख मां बेहाल

    मायके में पिता-माता व दो भाईयों की मौत के बाद महिला अपनी नाबालिग बेटी को लेकर अकेले रहती थी। बेटी का शव खेत की पगडंडी पर पड़ा देख मां बेहाल हो गई। 19 घंटे से उसकी तलाश कर रही मां बेटी की हालत देख कांप उठी और वहीं शोर मचाने लगी। ग्रामीण व आसपास खेत में मौजूद किसान पहुंचे और उसकी बेटी का शव देख सन्न रह गए। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि किशोरी की हत्या क्यों की गई।

    रात में खेत बुलाकर हत्या का अंदेशा

    ग्रामीणों ने अंदेशा जताया है कि शनिवार शाम को ही किसी ने किशोरी को रा में खेत में मिलने के लिए बुलाया। रात आठ बजे के बाद खाना खाकर किशोरी बिना मां को कुछ बताए खेत की ओर निकल गई। जहां दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे की वजह ग्रामीण समझ नहीं पा रहे हैं।