लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बनकर किया फोन, जमीन छोड़ने की धमकी दी; अज्ञात पर FIR
उन्नाव के नवाबगंज में एक व्यक्ति को फोन पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर जमीन छोड़ने की धमकी दी गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिल ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
उन्नाव में व्यक्ति को जमीन खरीदने पर धमकी मिली।
धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताया।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, उन्नाव। अजगैन क्षेत्र के नवाबगंज में जमीन खरीदने को लेकर एक व्यक्ति को फोन पर वाइस मेसेज भेजकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
मैसेज भेजने वाला खुद को लॉयन्स विश्नोई गैंग का सदस्य बता रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
नवाबगंज के वार्ड नंबर एक दुर्गा मंदिर रोड निवासी देवेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने नवाबगंज और आसपास के गांवों में जमीन खरीदी है। आरोप है कि नौ अगस्त को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से वाइस मैसेज आया। उसके बाद फोन आया।
फोन करने वाले ने खरीदी गई जमीन छोड़ने को कहा। जमीन नहीं छोड़ने पर उसे जान से मरवाने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता के अनुसार फोन करने वाले ने उसके छोटे भाई शिवेन्द्र सिंह और उसके साथ रहने वाले दिनेश कुमार को भी जान से मरवाने की धमकी दी।
बातचीत के दौरान आरोपित ने खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का व्यक्ति बताया। शिकायतकर्ता ने धमकी भरी बातचीत की कई रिकार्डिंग होने की बात भी पुलिस को बताई है।
धमकी भरा फोन आने के बाद से देवेंद्र और उसका परिवार भयभीत है। नवाबगंज चौकी इंचार्ज मुकुल दुबे ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है की धमकी लारेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर दी गई या सच में उस गिरोह का कोई व्यक्ति है।