उन्नाव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, कीटनाशक सेवन की आशंका पर जांच में जुटी पुलिस
उन्नाव के बारासगवर क्षेत्र में 50 वर्षीय पप्पी सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उल्टियां होने पर उन्हें ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
पाटन में 50 वर्षीय महिला पप्पी सिंह की मौत।
उल्टी के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान निधन।
कीटनाशक सेवन की आशंका पर पुलिस जांच जारी।
संवाद सूत्र, पाटन। बारासगवर क्षेत्र के गांव बैगुलालखेड़ा निवासी नरेंद्र की 50 वर्षीय पत्नी पप्पी सिंह की सोमवार को हालत बिगड़ गई। उल्टियां होने पर उन्हें स्वजन बीघापुर के 100 बेड अस्पताल ले गए। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान पप्पी की मौत हो गई।
कीटनाशक खाने की संभावना पर डॉक्टर ने मेमो के जरिए पुलिस को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पप्पी अपने पति व छोटे बेटे शनि व बहू के साथ गांव में ही रहती थी।
बड़ा बेटा सौरभ व उसकी पत्नी पुलिस विभाग में है। एसओ धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
