विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रिकेट खेलने का सपना साथ देखा, मौत भी साथ आई; सुलतानपुर में चार दोस्तों की मौत से बिखरा परिवार

Published: Thu, 08 Oct 2026 02:12 PM (IST)

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए एक दर्दनाक हादसे में देवरिया के चार गहरे दोस्तों की मौत हो गई, जिन्होंने एक साथ क्रिकेट खेलने का सपना देखा था।

सुलतानपुर में चार दोस्तों की मौत से बिखरा परिवार।

सुलतानपुर में चार दोस्तों की मौत से बिखरा परिवार।

HighLights

  1. देवरिया के चार दोस्तों की सुलतानपुर हादसे में मौत

  2. एक साथ क्रिकेट खेलने का सपना देखते थे चारों दोस्त

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से फरार ट्रक चालक की तलाश में

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। देवरिया निवासी नित्या, इरफान, अनिकेत और आनंद कई वर्षों से दोस्त थे। चारों ने एक साथ क्रिकेट खेलने का सपना सजाया इससे उनकी दोस्ती और गहरी हो गई। बुधवार की सुबह हादसे की सूचना जब उनके गांव पहुंची परिवारजन सदमे में चले गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला।

हादसे में घायल जयंतो ने बताया कि वह और कुछ अन्य साथी सो रहे थे तभी अचानक धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। इसके बाद आसपास चीख-पुकार मच गई। इसके बाद का उन्हें कुछ भी याद नहीं। मृतक नित्या के पिता मनोज कैटरिंग कारीगर हैं, मृतक इरफान के दो भाई कैस और बबली हैं।

अनिकेत के परिवार में दो बहनें हैं जबकि उनके पिता अमरजीत शराब दुकान पर नौकरी करते हैं। आनंद यादव के परिवारजन भी घटना के बाद से बदहवास हैं। परिवारजन बताते हैं कि हादसे में मृतक चारों दोस्त क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी थे। घटना के बाद से मृतकों के परिवार के लोग खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 6 गेंदों पर 6 छक्के मारने की खुशी मातम में बदली... पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसे ने छीने देवरिया के 4 चमकते सितारे

sultanpur accident (1)

सीसी फुटेज से ट्रक की तलाश

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। धनपतगंज पुलिस एक्सप्रेसवे और टोल प्लाजा पर लगे कैमरों की फुटेज के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है।

अन्य राज्यों में भी जाते थे खेलने

पीड़ितों के परिवारजन ने बताया कि सभी युवकों की आपस में अच्छी दोस्ती थी। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही उत्तराखंड और बिहार में भी यह लोग क्रिकेट प्रतियोगिताओं में खेलने जाते थे।