विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुलतानपुर में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर और पत्नी की हत्या, घर में खून से लथपथ मिले शव

Published: Tue, 29 Sep 2026 08:43 AM (GMT+05:30)

सुलतानपुर के कादीपुर थाना क्षेत्र में मोतिगरपुर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की ...और पढ़ें

सुलतानपुर में डबल मर्डर से सनसनी।

सुलतानपुर में डबल मर्डर से सनसनी।

HighLights

  1. शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और पत्नी की हत्या।

  2. सुलतानपुर के कादीपुर में पैतृक आवास पर वारदात।

  3. पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। कादीपुर के कुंभी डडिया गांव में सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने 48 वर्षीय प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह और उनकी 45 वर्षीय पत्नी विनीता सिंह की हत्या कर दी। पत्नी गांव में निजी विद्यालय का संचालन करती थी।

मुकेश और विनीता निजी विद्यालय परिसर स्थित आवास में ही रहते थे। वह कंपोजिट विद्यालय खनुहट में तैनात थे। साथ ही मोतिगरपुर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी थे।

घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि सुबह पुलिस को दो लोगों के शव मिलने की सूचना मिली थी। तत्काल टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। प्रथम दृष्टया गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। 

sultanpur double murder

मौके से पुलिस को एक कुल्हाड़ी भी मिली है। कुल्हाड़ी में भी खून लगा हुआ था। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका है कि बदमाशों ने पहले विनीता सिंह की हत्या की उसके बाद जान बचाकर भाग रहे मुकेश सिंह पर वार किए।

दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। स्कूल परिसर में ही दोनों के लहूलुहान शव पड़े थे। विनीता का शव उनके कमरे के पास पड़ा था जबकि मुकेश का शव लगभग 150 मीटर दूर था।

WhatsApp Image 2026-09-29 at 9.53.28 AM

दोनों के सिर, चेहरे, पीठ और गले पर गहरे घाव थे। फिलहाल पुलिस सीसी फुटेज और अन्य माध्यमों से छानबीन कर रही है। एसपी ने बताया कि रंजिश और अन्य बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। 

WhatsApp Image 2026-09-29 at 10.32.15 AM

शिक्षक संघ का चुनाव लड़ रहे थे मुकेश

मुकेश स्थानीय स्तर पर शिक्षकों की राजनीति में सक्रिय थे। वह शिक्षक संघ का चुनाव लड़ रहे थे। 28 सितंबर को मतदान होना था लेकिन वह टल गया था। उनकी पत्नी विनीता भी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुकी थी। इस चुनाव में उन्हें तीसरा स्थान मिला था। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल चुनाव या घटना को लेकर अन्य कारण स्पष्ट नहीं किए हैं।

यह भी पढ़ें- सवालों में संत प्रेमानंद के शिष्य की आत्महत्या: स्वजन ने जताई साजिश की आशंंका, पुलिस सुसाइड