अमेठी दोहरे हत्याकांड में फिर टली सुनवाई, अब 24 अगस्त को होगी अगली हियरिंग
अमेठी के मुसाफिरखाना में संग्रह अमीन सुरेश यादव और उनके भतीजे बृजेश यादव की दोहरे हत्याकांड मामले में सुनवाई एक बार फिर टल गई है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
अमेठी दोहरे हत्याकांड मामले में सुनवाई फिर से टली।
संग्रह अमीन व भतीजे की हत्या का है मामला।
पीठासीन अधिकारी की अनुपस्थिति से अगली सुनवाई 24 को।
जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। संग्रह अमीन व उनके भतीजे की तीन साल पहले हुई हत्या मामले में फिर सुनवाई टल गई है। एडीजे संध्या चौध
कीय अधिवक्ता पवन दुबे और अभियोगी के वकील प्रज्जवल श्रीवास्तव ने बताया कि अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली के भद्दौर गांव के संग्रह अमीन सुरेश यादव व उनके भतीजे बृजेश यादव की 27 फरवरी 2023 को प्रधानी की रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मृतक बृजेश के भाई दुर्गेश यादव की तहरीर पर दर्ज हत्याकांड में मुख्य आरोपित भद्दौर के जलालुद्दीन, उसका पुत्र मुइनुद्दीन, बशीर, हरिफूल शुक्ल, राहुल और संजय सिंह यादव भरथीपुर अमेठी के मुकेश यादव और मनोज यादव संभावां के संजय यादव उर्फ प्रधान, सुन्दरपुर अमेठी निवासी कल्लू उर्फ मनीष यादव, अंकित यादव और डब्बू तथा बंधवा महमूदपुर के अभय यादव आरोपित हैं।
भद्दौर के सलमान घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। जिसके खिलाफ पुलिस ने विवेचना प्रचलित होना बताया था लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। प्रकरण में अभियोजन का साक्ष्य समाप्त होने के बाद आरोपियों का बयान भी दर्ज हो चुका है।
पिछली पेशी पर बशीर खां की ओर से उच्च न्यायालय का आदेश दाखिल किया गया है, जिसमें पांच हजार रुपये न्यायालय में जमा करने पर अभियोगी दुर्गेश यादव से जिरह का एक अवसर प्रदान किया गया।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शीघ्र निस्तारण का आदेश होने के कारण को मौका नहीं दिया जायेगा। पीठासीन अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण सुनवाई के लिए अगली पेशी नियत की गईं है।
यह भी पढ़ें- चोरी के मोबाइल से साफ करते थे बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश; 9 गिरफ्तार