सोनभद्र में पंचमुखी पहाड़ी के पास बनेगा कल्याण मंडपम, निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये मंजूर
सोनभद्र नगर पालिका पंचमुखी पहाड़ी के पास 5.18 करोड़ रुपये की लागत से कल्याण मंडपम का निर्माण कराएगी। यह मंडपम शादी-विवाह और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए ...और पढ़ें
-1783000658882_m.webp)
रूबी प्रसाद, अध्यक्ष, नगर पालिका सोनभद्र।
HighLights
पंचमुखी पहाड़ी के पास बनेगा नया कल्याण मंडपम।
निर्माण के लिए 5.18 करोड़ रुपये आवंटित।
शादी-विवाह, सामाजिक कार्यक्रमों के लिए सस्ती जगह।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। नगर पालिका प्रशासन नगर के पंचमुखी पहाड़ी के पास कल्याण मंडपम का निर्माण कराएगा। रौप क्षेत्र में सैनिक कल्याण भवन के ठीक बगल करीब 1500 वर्ग मीटर जमीन चिह्नित कर ली गई है।
इसके निर्माण के लिए शासन ने 5.18 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। पहले यह कल्याण मंडपम पकरी में बनाया जाना था। वहां जमीन भी चिह्नित कर ली गई थी, लेकिन निर्माण स्थल तक पहुंचने के लिए कोई सरकारी रास्ता नहीं था।
लोगों को निजी जमीन से होकर जाना पड़ता, जिससे भविष्य में विवाद की आशंका थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने जगह बदलकर रौप में पंचमुखी पहाड़ी के पास निर्माण का निर्णय लिया है।
अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि कल्याण मंडपम बनने से नगर के लोगों को शादी-विवाह और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए सस्ती और अच्छी जगह मिल जाएगी। पकरी में रास्ते की समस्या थी, इसलिए जनता की सुविधा देखते हुए रौप में जगह चुनी गई है।
टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा गया था। वहां से स्वीकृति के बाद बजट आवंटित हो चुका है। कार्यदायी संस्था को बजट दिया जा चुका है। कल्याण मंडपम में विवाह-समारोह के लिए हॉल, पार्किंग, किचन, शौचालय आदि का निर्माण होगा।
विवेकानंद प्रेक्षागृह के बाद नगर पालिका में पहला कल्याण मंडपम
नगर पालिका सोनभद्र में पूर्व में बने स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह के बाद कोई प्रेक्षागृह या कल्याण मंडपम का निर्माण नहीं हुआ था। उसके लिए पालिका प्रशासन के पास जमीन भी उपलब्ध नहीं थी।
खबरें और भी
अब जबकि नगर पालिका की सीमा का विस्तार हुआ है तो कई गांव इसमें शामिल हुए हैं। ऐसे में जमीन भी उपलब्ध हुई है। इससे विस्तारित क्षेत्र में पहला कल्याण मंडपम बनने का रास्ता साफ हो गया और निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पंचमुखी पहाड़ी के पास कल्याण मंडपम का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए धन आवंटित हो चुका है। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। -रूबी प्रसाद, अध्यक्ष, नगर पालिका सोनभद्र।