Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र की प्राकृतिक छटाओं के कायल हुए डा. कुमार विश्वास, सिंगरौली जा रहे कुमार विश्वास डाला में रूके

    By Mukesh Chandra SrivastavaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Sat, 28 Mar 2026 06:24 PM (IST)

    प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास सिंगरौली एनटीपीसी में कवि सम्मेलन में शामिल होने जाते समय सोनभद्र के डाला में रुके। उन्होंने मां वैष्णो देवी मंदिर के प ...और पढ़ें

    कवि कुमार विश्वास ने सराही सोनभद्र की प्राकृतिक छटा, डाला में किया पड़ाव।

    कवि कुमार विश्वास ने सराही सोनभद्र की प्राकृतिक छटा, डाला में किया पड़ाव।

    HighLights

    1. सिंगरौली जाते समय डॉ. कुमार विश्वास सोनभद्र के डाला में रुके।

    2. सोनभद्र की प्राकृतिक सुंदरता और भव्य नज़ारों से हुए प्रभावित।

    3. स्थानीय मंदिरों की जानकारी ली, दोबारा आने का वादा किया।

    जागरण संवाददाता डाला (सोनभद्र)। सिंगरौली एनटीपीसी में आयाेजि कवि सम्मेलन में शामिल होने जाते वक्त शुक्रवार की रात प्रसिद्ध कवि डा. कुमार विश्वास डाला स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर के पास टीम के साथ रूके। पास के ट्रिपल एस होटल में अचानक पहुंचे तो लोग उन्हें देख अवाक रह गए।

    प्रतिष्ठान संचालक सत्यम व शिवम मिश्रा ने मां मुंडेश्वरी देवी की तस्वीर उन्हें भेटकर उनका स्वागत किया। शिवम ने बताया कि कुमार विश्वास ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होटल में रुककर नाश्ता किया। यहां की आस्था व श्रद्धा से जुड़े प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में पूछा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोनभद्र की प्राकृतिक छटाओं से भरा हुआ है। सोन नदी से होकर आते हुए बड़ा ही भव्य व सुंदर नजारा देखने का मौका मिला।

    डा. कुमार ने कहा कि वे पुनः आकर मंदिर दर्शन पूजन करेंगे। सिंगरौली जिले के एनटीपीसी विंध्यनगर परिसर में शाम शनिवार की शाम छह बजे से आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा, कांस्टेबल अजय यादव मौजूद रहे।