सोनभद्र में अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, चालक वाहन समेत फरार, घायलों की हालत गंभीर
दुद्धी, सोनभद्र में शनिवार रात एक तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेर ...और पढ़ें

सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो ने बाइक सवार तीन को रौंदा, चालक फरार।
HighLights
दुद्धी, सोनभद्र में बोलेरो ने बाइक को टक्कर मारी।
हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग गंभीर घायल।
बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी कनहर मंदिर से पहले मोड़ के पास शनिवार की रात सवा दस बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित बोलेरो ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक अपने वाहन के साथ मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों बाइक सवार दुद्धी की तरफ से धोरपा जा रहे थे, तभी सामने से दुद्धी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने मोड़ पर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. विनोद सिंह ने घायलों की प्राथमिक जांच के बाद उनकी स्थिति को अत्यंत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में घायल तीनों व्यक्ति धूमा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा फरार बोलेरो चालक व वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।