सोनभद्र में पाही पर जाने के विवाद में पुत्र ने पिता पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हालत गंभीर
सोनभद्र के दुद्धी में पाही पर जाने के विवाद में एक पुत्र ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पिता को सामुदायिक स्वास् ...और पढ़ें

सोनभद्र में पाही विवाद में पुत्र ने पिता पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला।
HighLights
पुत्र ने पाही जाने के विवाद में पिता पर कुल्हाड़ी से हमला किया।
पिता नरेश पाल गंभीर घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर।
पत्नी ने पति पर शराब पीकर मारपीट का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र)। ग्राम पंचायत गुलालझरिया के कर्री गांव में रविवार दोपहर लगभग 12 बजे पाही पर जाने के विवाद में पुत्र ने कुल्हाड़ी से हमला कर पिता 50 वर्षीय नरेश पाल को घायल कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया।
कर्री गांव निवासी नरेश पाल दोपहर में घर पर था। उसका पुत्र पाही पर जा रहा था। उसने उसे रोका तो पुत्र ने उसकी पिटाई कर दी। पिता ने विरोध किया तो उसके पैर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी 112 टीम के जवान मौके पर पहुंचे।
घायल को एंबुलेंस से दुद्धी सीएचसी भेजा। उधर घायल की पत्नी उषा देवी का आरोप है कि उसके पति आए दिन अत्यधिक शराब के नशे में धुत होकर घर में गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। रविवार को भी वे शराब के नशे में कुल्हाड़ी लेकर परिवार के सदस्यों को दौड़ा रहे थे। बीच बचाव में उन्हें चोट लगी है।