Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र में पेट्रोल पंप से निकली बाइक ने मारी टक्कर, हाइवा के नीचे आई दूसरी बाइक

    By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 04:12 PM (IST)

    पेट्रोल पंप से निकली तेज रफ्तार बाइक ने सोनभद्र के दुद्धी में एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार तीन लोग सड़क पर गिर गए। सामने से आ रहे हा ...और पढ़ें

    सोनभद्र में बड़ा हादसा टला, हाइवा ने बचाई बाइक सवारों की जान।

    सोनभद्र में बड़ा हादसा टला, हाइवा ने बचाई बाइक सवारों की जान।

    HighLights

    1. दुद्धी में पेट्रोल पंप के पास बाइक दुर्घटना।

    2. हाइवा चालक की तत्परता से बची बाइक सवारों की जान।

    3. बाइक सवारों ने कूदकर खुद को सुरक्षित बचाया।

    जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में एनएच-39 पर जाबर-खजुरी पेट्रोल पंप के सामने सोमवार सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर निकली प्लेटिना बाइक ने सड़क से गुजर रही हीरो बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

    इससे हीरो बाइक सवार तीन लोग सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान सामने से आ रहे हाइवा चालक ने तत्परता दिखाते हुए ब्रेक लगा दिया। बाइक सवारों ने भी सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बाइक से दूर छलांग लगा दी। इससे उनकी जान बच गई, हालांकि बाइक हाइवा के अगले पहिये के नीचे आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    खजुरी निवासी 19 वर्षीय बिट्टू पुत्र राजू अपने भाई सुहेल और एक रिश्तेदार के साथ दुद्धी से खजुरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप से निकली प्लेटिना बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद प्लेटिना चालक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

    दुर्घटना में बिट्टू के पैर में हल्की चोट आई। स्थानीय लोगों ने निजी साधन से उसे सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। सुहेल और अन्य रिश्तेदार सुरक्षित हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

    खबरें और भी