Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र में बल्कर ने साइकिल सवार किशोर को सौ मीटर घसीटा, क्षत-विक्षत हुआ शरीर

    By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Sun, 09 Aug 2026 06:51 PM (IST)

    सोनभद्र के तेलगुड़वा में एक बल्कर ने साइकिल सवार 12 वर्षीय किशोर शिवमंगल को टक्कर मारकर लगभग सौ मीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ...और पढ़ें

    सोनभद्र में बल्कर ने 12 वर्षीय किशोर को कुचला, दर्दनाक मौत से मचा कोहराम।

    सोनभद्र में बल्कर ने 12 वर्षीय किशोर को कुचला, दर्दनाक मौत से मचा कोहराम।

    HighLights

    1. सोनभद्र में बल्कर ने 12 वर्षीय किशोर को घसीटा।

    2. हादसे में किशोर शिवमंगल की मौके पर ही मौत।

    3. पुलिस ने बल्कर पकड़ा, चालक अभी भी फरार।

    जागरण संवाददाता हाथीनाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा में एक पेट्रोल पंप के पास रविवार की शाम करीब चार बजे बल्कर (ट्रक) ने साइकिल सवार कोटा ग्राम पंचायत के झपरहवां टोला निवासी 12 वर्षीय शिवमंगल को चपेट में ले लिया। उसे करीब सौ मीटर दूर तक घसीटा। इससे उसका शरीर कटकर क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद बल्कर समेत चालक फरार हो गया।

    हालांकि कुछ दूर पर पुलिस ने बल्कर पकड़ लिया जबकि उसका चालक फरार हो गया। किशोर के साथ मौजूद दो अन्य किशोर बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।

    झपरहवां टोला निवासी शिवमंगल, आशीष कुमार और रूपेश तेलगुड़वा में मजदूरी करते थे। तीनों एक ही साइकिल पर सवार होकर रविवार को दोपहर मजदूरी लेने गए थे। वहां से लौटते समय पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे बल्कर ने साइकिल में साइड से धक्का मार दिया।

    बल्कर शिव मंगल को करीब सौ मीटर दूर तक घसीटते ले गया। इससे उसके शरीर के चिथड़े हो गए। घटना में उसके दोनों साथी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

    मृतक के स्वजन भी चींख पुकार मचाते मौके पर पहुंच गए। सड़क पर कुछ देर जाम की स्थित हो गई। हालांकि चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता मौके पर पहुंच गए और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था।

    खबरें और भी