Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिंगरौली में पुलिस विभाग के स्पेशल ब्रांच के हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में ल‍िखे चौंकाने वाले आरोप

    By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 06:57 PM (IST)

    सिंगरौली में स्पेशल ब्रांच के प्रधान आरक्षक राकेश गंगले ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने ट्रांसफर न होने से हुए मानसिक तनाव को ...और पढ़ें

    सिंगरौली में हेड कांस्टेबल की आत्महत्या, सुसाइड नोट में ट्रांसफर न होने का दर्द।

    सिंगरौली में हेड कांस्टेबल की आत्महत्या, सुसाइड नोट में ट्रांसफर न होने का दर्द।

    HighLights

    1. सिंगरौली में प्रधान आरक्षक राकेश गंगले ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।

    2. ट्रांसफर न होने से मानसिक तनाव को बताया आत्महत्या का कारण।

    3. सुसाइड नोट में अधिकारियों पर आवेदन अनदेखा करने का आरोप।

    जागरण संवाददाता, सिंगरौली (सोनभद्र)। सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत स्पेशल ब्रांच शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक राकेश गंगले उम्र 35 वर्ष ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक राकेश गंगले खरगोन जिले के थे और पिछले कुछ वर्षों से सिंगरौली जिले के स्पेशल ब्रांच में पदस्थ थे।

    पुलिस ने बताया कि राकेश गंगले का शव स्पेशल ब्रांच के कार्यालय में पंखे पर झूलता हुआ मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और तहसीलदार की उपस्थिति में शव को नीचे उतार कर पीएम हेतु जिला चिकित्सालय में भिजवा दिया गया। उन्होंने अपने गृह जनपद ट्रांसफर के लिए कई बार आवेदन किया। जिसको लेकर वह काफी मानसिक तनाव में थे।

    आवेदन पर गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप

    राकेश गंगले ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया है कि उनके ट्रांसफर संबंधी आवेदन पर अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। नोट के मुताबिक, लंबे समय से परिवार से दूर रहने और ट्रांसफर नहीं होने के कारण वे मानसिक परेशानी से गुजर रहे थे। उन्होंने इसी परेशानी को अपने आत्मघाती कदम की वजह बताया है।

    CSP ने कहा- सुसाइड नोट के आधार पर जांच जारी

    CSP ललित बैरागी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। घटना के बाद राकेश गंगले के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन अभी सिंगरौली नहीं पहुंचे हैं। देर शाम तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा क‍ि पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लिखी बातों के आधार पर मामले की आगे जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    खबरें और भी