सिंगरौली में वन विभाग का बीट गार्ड दो हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
लोकायुक्त पुलिस ने सिंगरौली के बरगवां रेंज के ओबरी जंगल चौकी के बीट गार्ड अखिलेश शुक्ला को 2000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह का ...और पढ़ें

सिंगरौली में लोकायुक्त ने वन विभाग के बीट गार्ड को 2000 रुपये की रिश्वत लेते दबोचा।
HighLights
बीट गार्ड अखिलेश शुक्ला 2000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।
लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा, केमिकल से पुष्टि।
पीड़ित रामलोचन प्रजापति की शिकायत पर कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, सिंगरौली (सोनभद्र)। लोकायुक्त की पुलिस टीम ने जिले के बरगवां रेंज के ओबरी जंगल चौकी के बीट गार्ड अखिलेश शुक्ला को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए शनिवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ओबरी बीट के गार्ड अखिलेश शुक्ला ने क्षेत्र के ही एक ग्रामीण रामलोचन प्रजापति से किसी काम के एवज में रिश्वत की मांग की थी।
परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही पीड़ित रामलोचन प्रजापति ने बीट गार्ड अखिलेश शुक्ला को केमिकल लगे दो हजार के नोट थमाए, वैसे ही पहले से घात लगाकर बैठी लोकायुक्त की टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया।
लोकायुक्त टीम द्वारा हाथ धुलवाए जाने पर बीट गार्ड के हाथ गुलाबी हो गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई। लोकायुक्त टीम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपी बीट गार्ड को रिश्वत की राशि के साथ मौके पर ही पकड़ा गया है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरगवां वन विभाग के एसडीओ एनके त्रिपाठी ने बताया कि बीट गार्ड रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ है।