Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र में कूलर के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चपेट में आए तीन मासूम, एक रेफर

    By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Sun, 09 Aug 2026 11:40 AM (IST)

    सोनभद्र के हरपूरा गांव में कूलर के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन मासूम बच्चे झुलस गए। एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, ...और पढ़ें

    सोनभद्र में कूलर की आग से झुलसे तीन मासूम बच्चे, परिवार में मचा कोहराम।

    सोनभद्र में कूलर की आग से झुलसे तीन मासूम बच्चे, परिवार में मचा कोहराम।

    HighLights

    1. सोनभद्र में कूलर के शॉर्ट सर्किट से लगी आग।

    2. तीन मासूम बच्चे आग की चपेट में आकर झुलसे।

    3. एक बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर।

    जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरपूरा गांव में शनिवार की रात्रि लगभग आठ बजे कूलर के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगने से तीन मासूम बच्चे झुलस गए। परिजन उन्हें आनन फानन में निजी साधन से सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक बच्चे को गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    प्राप्‍त जानकारी के अनुसार हरपूरा निवासी पवन के तीनों पुत्र डेढ़ वर्षीय रिंकू और दो माह के नवजात जुड़वा करन व कार्तिक कूलर के सामने सो रहे थे। इसी दौरान कूलर से शॉर्ट सर्किट होकर आग लग गई, जो तेजी से बिस्तर तक फैल गई और तीनों बच्चे आग की चपेट में आ गए। घटना के समय घर के अन्य परिजन दूसरे कमरे में काम कर रहे थे।

    आग लगने की आहट सुनकर मां व परिजनों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग बुझाई और घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि प्रारंभिक उपचार के दौरान डेढ़ वर्षीय रिंकू की हालत गंभीर पाई गई, जिसे आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो माह के जुड़वा करन और कार्तिक को भी प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजन अपने साथ जिला अस्पताल ले गए।उधर घटना से परिवार समेत पूरा गांव सहमा है ।