Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र में दीवार बनाने को लेकर विवाद, मां बेटी की पिटाई, घर पर पथराव

    By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Sun, 09 Aug 2026 04:10 PM (IST)

    सोनभद्र के पोखरा गांव में दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में पटीदारों ने मां-बेटी की पिटाई कर दी और घर पर पत्थरबाजी की, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। ...और पढ़ें

    सोनभद्र में दीवार विवाद: मां-बेटी पर हमला, घर पर पथराव, वीडियो वायरल।

    सोनभद्र में दीवार विवाद: मां-बेटी पर हमला, घर पर पथराव, वीडियो वायरल।

    HighLights

    1. दीवार बनाने को लेकर मां-बेटी पर हमला।

    2. हमलावरों ने घर पर की पत्थरबाजी, मकान क्षतिग्रस्त।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, वीडियो वायरल।

    जासं, बभनी (सोनभद्र)। पोखरा गांव में दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में पटीदारों ने मां-बेटी की पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने घर पर पत्थरबाजी की, जिससे खपरैल का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हो रहा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पीड़िता पार्वती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे घर में दीवार बनाने को लेकर पटीदारों से विवाद हुआ। आरोप है कि पोखरा निवासी राम प्रसाद, गुलाब चंद, सुभाष, नंदू और मुकेश ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे, लाठी, ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। मारपीट में पार्वती घायल हो गईं।

    उसकी बेटी दुर्गावती बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया। ग्राम प्रधान शंभू गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद काफी दिनों से चल रहा है। विगत छह माह पूर्व भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। उप निरीक्षक मक्खन लाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।