सोनभद्र में प्राथमिक विद्यालय के पास तालाब में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने पकड़ा
सोनभद्र के भरौली गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास एक तालाब में पांच फुट लंबा मगरमच्छ मिला। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़कर मुक्खा फ ...और पढ़ें

सोनभद्र में तालाब से पांच फुट का मगरमच्छ पकड़ा गया वन विभाग ने सुरक्षित छोड़ा।
HighLights
भरौली गांव के तालाब में मिला पांच फुट का मगरमच्छ।
वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ा।
मगरमच्छ को मुक्खा फाल जलाशय में सुरक्षित छोड़ा गया।
जागरण संवाददाता, घोरावल (सोनभद्र)। भरौली ग्राम में रविवार को एक तालाब मे मगरमच्छ पाया गया, जिसे वन कर्मियों ने पकड़ कर जलाशय में छोड़ा। भरौली ग्राम में प्राथमिक विद्यालय के पास एक तालाब में सुनील सोनकर ने मत्स्य पालन किया है। रविवार को तालाब मे मगरमच्छ मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ देखने के लिए जुट गई।
मगरमच्छ मिलने की सूचना वन विभाग को दी गई। जिस पर वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर वन विभाग की टीम से वन दारोगा राजन मिश्रा, उज्जवल पांडेय, वन्य जीव रक्षक राहुल, ओमप्रकाश विश्वकर्मा मौके पर पहुंच गए। जानकारी के बाद बढ़ी सक्रियता की वजह से काम जल्द ही शुरू हो गया।
रस्सी व बांस के सहारे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और मुक्खा फाल के जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया। रेंजर ज्ञानेश कुमार ने बताया कि भरौली गांव में एक तालाब में पांच फीट लंबा मादा मगरमच्छ पकड़ा गया, जिसे टीम ने पकड़ कर मुक्खा फाल के जलाशय में छोड़ दिया है।