Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हादसों में विद्यालय के उप प्रबंधक समेत चार की मौत, तीन घायल, नैमिषरण्य-सिधौली और पहला में हुए हादसे

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 10:13 PM (IST)

    सीतापुर में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। नैमिषारण्य में ई-रिक्शा पलटने से विद्यालय की उप प्रबंधक सुनैना नंदवंशी क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. नैमिषारण्य में ई-रिक्शा पलटने से उप प्रबंधक की मौत।

    2. पहला में डीसीएम की टक्कर से दंपति ने गंवाई जान।

    3. सिधौली में अज्ञात वाहन से एक व्यक्ति की मौत।

    संवाद सूत्र, टीम। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में विद्यालय के उप प्रबंधक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। यह हादसे नैमिषारण्य, सिधौली और पहला क्षेत्र में हुए। नैमिषारण्य में ई-रिक्शा पलटने से महिला की मौत और दो शिक्षिका घायल हुई हैं।

    पहला में डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दंपति की जान गई, जबकि बालिका सुरक्षित है। सिधौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

    नैमिषारण्य : मिश्रिख के सीताकुंड निवासी सुनैना नंदवंशी कादीनगर में सियाराम बाबूराम नंद इंटर कालेज में उप प्रबंधक थी। वह शिक्षिका दीपिका और राखी के साथ विद्यालय से ई-रिक्शा से घर जा रही थीं। नैमिषारण्य में व्यासगद्दी के पास ई-रिक्शा पलट गया। इसमें तीनों घायल हो गई। घायलों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख ले जाया गया, जहां सुनैना को मृत घोषित कर दिया। नवनीत मिश्रा ने बताया कि परिवारजन शव को लेकर पैतृक गांव कादीनगर गए हैं। उनकी सहमति से ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

    अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

    सिधौली : कस्बे में पावर हाउस मार्ग पर 40 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सिधौली सीएचसी ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

    डीसीएम की टक्कर से दंपति की मौत, बालिका सुरक्षित

    पहला : कमलापुर के मुडैनपुरवा जुडौरा निवासी 28 वर्षीय अनीत कुमार, अपनी पत्नी आशा देवी व पुत्री शगुन के साथ बाइक से अपनी ससुराल रामपुर कला के मसेनामऊ गांव जा रहे थे। कंचनपुर मंदिर के पास डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें अनीत व उनकी पत्नी आशा गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्ची दूर गिरी और सुरक्षित बच गई।

    घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहला ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। दूसरी ओर, स्कूटी से बिसवां जा रहे रामपुर कला के चांदपुर निवासी अंकित कुमार रास्ते में खराब खड़ी ट्राली में टकराकर घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक मुकेश वर्मा ने बताया कि डीसीएम और बाइक कब्जे में है। अंकित को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

    खबरें और भी