Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस मुठभेड़ में मतिकापुर लूटकांड का आरोपित और 25000 का इनामी गिरफ्तार, पर में लगी गोली

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 09:49 PM (IST)

    सीतापुर पुलिस ने मतिकापुर लूटकांड के 25 हजार के इनामी बदमाश इंदल गिरी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। 11 मार्च को ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बिसवां (सीतापुर)। मतिकापुर लूटकांड के आरोपित 25 हजार के इनाम घोषित बदमाश को शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। बाइक, पायल व तमंचा घायल बरामद किया गया है। उसने 11 मार्च को साथियों के साथ मतिकापुर में महिला की कनपटी पर तमंचा लगाकर लूट की थी। घटना के तीन आरोपितों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

    रामपुर कला के खालसापुरवा के इंदल गिरी, मानपुर के बटपुरा पिपरी के ननकू व बकतापुर के मिस्त्री उर्फ शिव शंकर और सकरन के जालिम पुरवा के साबित अली ने मतिकापुर के पूर्व प्रधान रामशरण यादव के घर में 11 मार्च की रात लूट की थी। पूर्व प्रधान रामशरण यादव और उनके बेटे अनूप यादव एक निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी हैं। दोनों लोग ड्यूटी पर गए थे।

    दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे

    घर में सिर्फ महिलाएं और बच्चे थे। रात करीब एक बजे के बाद तीन-चार बदमाश मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर घर में घुसे थे। इस दौरान परिवारजन जग गए थे। बदमाशों ने पूर्व प्रधान की पत्नी राजरानी की कनपटी पर तमंचा लगा दिया था।

    यह देख उनकी बहू और पौत्री डर गई थीं। इसके बाद बदमाश नकदी और जेवर लेकर भाग गए थे। आरोपित ननकू, मिस्त्री उर्फ शिव शंकर और साबित अली को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी थी। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार महमूदाबाद मार्ग पर मोचकला गांव के पास पुलिस ने इंदल गिरी को भुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां में भर्ती कराया गया है।

    खबरें और भी

    तीन आरोपितों की गिरफ्तार हो चुकी थी। इंदर गिरि की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। - अमन सिंह, क्षेत्राधिकारी, बिसवां