यूपी में मिलेगा 5 लाख तक ब्याज मुक्त लोन, 8वीं पास युवा भी योजना के पात्र; ऐसे करें आवेदन
सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत युवाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण मिलेगा। इस योजना का लक्ष्य स्वरोजगार को ब ...और पढ़ें
-1783177423548_m.webp)
युवाओं को मिलेगा 5 लाख तक ब्याज मुक्त लोन। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
5 लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत।
21-40 वर्ष आयु और न्यूनतम आठवीं पास युवा पात्र।
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत युवाओं को उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण दिया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 जनपद में 1800 नई सूक्ष्म इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य मिला है। यह जानकारी प्रभारी उपायुक्त उद्योग ने दी है।
उन्होंने कहा कि योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को चार वर्ष तक ब्याजमुक्त ऋण के साथ परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अनुदान (मार्जिन मनी) भी मिलेगा। इसका उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना, सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देना और रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का उत्तर प्रदेश का निवासी होना, आयु 21 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम आठवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा किसी सरकारी कौशल प्रशिक्षण योजना का लाभार्थी होना या मान्यता प्राप्त संस्थान से कौशल संबंधी प्रमाणपत्र, डिप्लोमा अथवा डिग्री होना आवश्यक है।
आवेदन के लिए आधार, पैन कार्ड, निवास प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक, परियोजना रिपोर्ट, विक्रेता कोटेशन सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी एमएसएमई विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र में संपर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- यूपी में 10 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा कवच, CM योगी आठ जुलाई को देंगे बड़ी सौगात