सिद्धार्थनगर में तेज आंधी में टूट कर लटक गई पानी की टंकी, लोगों में दहशत
सिद्धार्थनगर के रमवापुर विशुनपुर में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी तेज आंधी में टूटकर लटक ...और पढ़ें

HighLights
रमवापुर विशनुपुर में निर्माणाधीन थी 32.41 लाख की परियोजना
करीब 150 केएल जिंक एल्मोनियम की लगाई गई थी पानी टंकी
जागरण संवाददाता, इटवा। तेज आंधी ने जल जीवन मिशन द्वारा अपनाई जा रही गुणवत्ता की पोल खोल कर रख दी है। स्थिति ये रही कि सोमवार को आई तेज आंधी में निर्माणाधीन पानी की टंकी टूटकर लटक गई। वर्तमान में लटकता टंकी खतरे की वजह बनी हुई है।
इटवा तहसील के खुनियांव ब्लॉक अंतर्गत रमवापुर विशुनपुर में पिछले वर्ष जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत पानी की टंकी का निर्माण प्रारंभ हुआ। मेघा इंजीनियरिंग फर्म द्वारा करीब 32.41 लाख की इस परियोजना में पानी की टंकी के साथ पाइप लाइन का काम पूर्ण हो चुका है। कुछ काम बाकी है, जिसके बाद इसकी संचालन शुरू होना है। परियोजना में 150 केएल की जिंक एल्मोनियम टंकी लगाई गई।
सोमवार को आई आंधी-बारिश के दौरान टंकी टूटकर लटक गई। टंकी टूटना निर्माण के गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। टूटी टंकी देखकर ग्रामीण में भी शंकित हैं, उनका कहना है कि अगर टंकी टूटकर नीचे गिर गई होती और उस समय कोई नीचे रहता, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
अभी दो दिन पहले ही सिद्धार्थनगर में कांशीराम आवासीय कालोनी में पानी टंकी की सीढ़ी टूटने से एक युवक की मौत हो गई थी और दो घायल हो गए थे। जबकि दो युवक घंटों टंकी में फंसे थे, जिन्हें सेना के हेलीकाप्टर ने सुरक्षित निकाला गया। ऐसे में सवाल उठता है कि वह टंकी तो पुरानी थी, मगर ये तो निर्माणाधीन है, ऐसे में टंकी का टूटना मानक पर प्रश्न चिंह खड़ा कर रहा है।
अभी टंकी निर्माणाधीन है। आंधी तेज थी और टंकी जिंक एल्मोनियम की थी। कई जगह खुली थी इसकी वजह से जब हवा तेज भरी तो टूटकर लटक गई। मौसम ठीक होने पर इसे फिर से ठीक कराया जाएगा। इस टंकी को निकालकर नई टंकी लगाई जाएगी।- कमलेश कुमार, जेई, जल निगम
