विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर में आकाशीय बिजली गिरने से आम का पेड़ क्षतिग्रस्त, घर में दरार, बकरी की मौत

Updated: Fri, 01 May 2026 12:13 PM (IST)

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तहसील के असाधरपुर गांव में शुक्रवार भोर में आकाशीय बिजली गिरने से एक आम का पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में पास के एक घर में दरारें आ गईं, कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए और एक बकरी की मौत हो गई, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।

News Article Hero Image

HighLights

  1. आकाशीय बिजली गिरने से आम का पेड़ क्षतिग्रस्त हुआ।

  2. घर की छत में दरारें आईं, उपकरण जल गए।

  3. घटना में एक बकरी की मौत, जनहानि टली।

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। आम के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से उसके पास में मौजूद घर के इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए। छत में दरार पड़ गयी। पंखा, कूलर व अन्य बिजली के उपकरण जल गए हैं।

डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के असाधरपुर गांव में शुक्रवार भोर करीब तीन बजे आकाशीय बिजली गिरने से अफरातफरी मच गई। गांव निवासी इस्लाम पुत्र यासीन के घर के पास स्थित आम के पेड़ पर बिजली गिरने से पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया। तेज झटके के कारण उनके घर की छत में दरार पड़ गई और घर में लगे कई घरेलू विद्युत उपकरण जलकर खराब हो गए। घटना में एक बकरी की भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में डिवाइडर से टकराई बाइक, 15 साल के किशोर की मौत

घटना के समय अधिकांश लोग घरों में सो रहे थे, जिससे जनहानि टल गई। तेज आवाज और कंपन से ग्रामीण दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर जुटे और नुकसान का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।