Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिद्धार्थनगर में सड़क हादसा: पुल के पास गड्ढे में गिरी बाइक, एक की मौत; दूसरा गंभीर

    Updated: Sun, 20 Apr 2025 12:13 PM (GMT+05:30)

    सिद्धार्थनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा इटवा-बांसी मार्ग के बरगदवा मोड़ पर हुआ जहा ...और पढ़ें

    बाएं से सड़क हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ और मृतक संदीप गिरी। जागरण
    बाएं से सड़क हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ और मृतक संदीप गिरी। जागरण

    HighLights

    1. गोल्हौरा थानांतर्गत बरगदवा पुल के मोड़ के पास हुई दुर्घटना
    2. इटवा थाना के गौरा मंगुवा के थे निवासी, बांसी से लौट रहे थे

    जागरण संवाददाता, पचमोहनी। गोल्हौरा थानांतर्गत इटवा-बांसी मार्ग के बरगदवा मोड़ पर शनिवार देर रात बाइक पुल के पास गड्ढे में जा गिरी। इसमें 27 वर्षीय युवक संदीप गिरी की जहां मृत्यु हो गई तो साथ में बैठे 18 वर्षीय आलोक गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी रविवार की सुबह में हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा में भर्ती कराया गया।

    इटवा थाना के ग्राम गौरा मंगुवा निवासी संदीप गिरी पुत्र सुखराम गिरी बावर्ची का काम करता था। कल वह अपने गांव के आलोक गौतम पुत्र महेश गौतम के साथ बांसी में मिठाई बनाने के लिए गया था। रात करीब डेढ़ बजे संदीप ने अपने घर पर फोन किया कि बांसी से काम पूरा करके घर के लिए लौट रहे हैं।

    इस बीच रास्ते में वह जैसे ही बरगदवा पुल के पास पहुंचा, खतरनाक मोड़ के पास बाइक सीधे गड्ढे में जा गिरी। सुबह में उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो फिर इसकी जानकारी सभी को हुई। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। स्वजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। संदीप की मृत्यु हो चुकी थी, जबकि आलोक गंभीर रूप से घायल था। तत्काल उसे सीएचसी इटवा में भर्ती कराया गया।

    मृतक संदीप गिरी। जागरण


    इसे भी पढ़ें- Varanasi Gang Rape Case: गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करेगी SIT, दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मांगे गए वीडियो

    उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की खबर पर संदीप के घर पर मातम फैल गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल था। प्रभारी थानाध्यक्ष राम मिलन आजाद ने बताया कि मार्ग दुर्घटना के बारे में जानकारी सुबह में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है।

    खबरें और भी

    मौके पर जुटी भीड़। जागरण


    इसे भी पढ़ें- 'साहब बचाइए...नौकरी के लिए पत्नी करा देगी मेरी हत्या', पति की गुहार सुन पुलिस थाने में मचा हड़कंप