विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर में आम के पेड़ के नीचे मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

Published: Tue, 08 Sep 2026 11:41 PM (IST)

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में शाहपुर-सिगारजोत मार्ग पर एक आम के पेड़ के नीचे पन्नी में लिपटा नवजात बालिका ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. डुमरियागंज में आम के पेड़ के नीचे मिला नवजात का शव।

  2. पन्नी में लिपटा था बालिका का शव, राहगीर ने दी सूचना।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, जांच में जुटी।

संवाद सूत्र, मन्नीजोत। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर-सिगारजोत मुख्य मार्ग पर धनौहरी ग्राम पंचायत के पास मंगलवार शाम आम के पेड़ के नीचे पन्नी में लिपटा नवजात बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच के साथ पुलिस बच्ची को वहां छोड़ने वाले की तलाश में जुटी है।

मंगलवार शाम करीब छह बजे एक राहगीर की नजर सड़क किनारे आम के पेड़ के नीचे पड़ी बड़ी पन्नी पर गई। पन्नी में कुछ लिपटा होने का आभास होने पर वह पास पहुंचा तो उसमें नवजात बालिका का शव मिला।

जानकारी फैलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर जुटने लगे। सूचना स्थानीय पुलिस के साथ डायल 112 को दी गई। कुछ ही देर में डुमरियागंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई।

प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बच्ची को यहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में वीडियो कॉल पर अश्लीलता और दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से चल रही थी तलाश