Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने पकड़ी गाजियाबाद से नेपाल जा रही अंग्रेजी शराब की खेप, शिवनगर डिडई थाना पिलस ने की कार्रवाई

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 08:19 PM (IST)

    सिद्धार्थनगर पुलिस ने नेपाल तस्करी की जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। शिवनगर डिडई थाना पुलिस ने सोमवार देर रात एक कार से 475 शीशी शराब बराम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पुलिस ने नेपाल जा रही अंग्रेजी शराब पकड़ी।

    2. गाजियाबाद से लाई गई 475 शीशी जब्त।

    3. दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत तीन लाख रुपये।

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। नेपाल में तस्करी करके ले जा रहे अंग्रेजी शराब की खेप को शिवनगर डिडई थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात पकड़ा। पुलिस टीम ने अंग्रेजी शराब के एक ब्रांड की 475 शीशी शराब बरामद की है। नेपाल निवासी समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह शराब की खेप को कार से गाजियाबाद से नेपाल में लेकर जा रहे थे।

    पकड़े गए आरोपितों का नाम उन्नाव के कोतवाली के बाइपास रोड निवासी सनी व नेपाल के पालपा जिला के पूर्वी खोला नंबर चार निवासी मानबहादुर है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में इस मामले का पर्दाफाश किया।

    एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि शिवनगर डिडई थाना की पुलिस राबेलगडी टोल प्लाजा पर रात्रि चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरियाणा के रजिस्ट्रेशन नंबर की कार को रोक कर चेक किया। कार की डिक्की में छह कपडे के झोले में संदीग्ध पदार्थ मिला। पुलिस टीम ने जब इसे खोल कर देखा तो अंग्रेजी शराब की खेप बरामद हुई। शराब एक ही ब्रांड की थी।

    750 एमएल की 475 शीशियां मिली। इसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि अग्रेजी शराब की खेप को गाजियाबाद से लेने के बाद नेपाल लेकर जा रहे थे। कार्रवाई करने वाली टीम में एसएचओ शिवनगर डिडई अरविंद कुमार मौर्य, एसआइ उदय सिंह, चंद्रशेखर यादव, राजीव जी भट्ट समेत अन्य रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर को योगी कैबिनेट की मंजूरी, भारत-नेपाल के बीच व्यापार को मिलेगी बढ़ावा