Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सत्ता का मद कितना खतरनाक, कांग्रेस के पतन से देखिए: मुख्यमंत्री योगी

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 06:12 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, कहा कि सत्ता का मद उसके पतन का कारण बना है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कांग्रेस का पतन सत्ता के मद के कारण हुआ।

    2. मोदी सरकार में भारत दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बना।

    3. सिद्धार्थनगर को मिला 25 करोड़ का नीति आयोग पुरस्कार।

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बांसी में कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सत्ता का मद कितना खतरनाक होता है, इसे कांग्रेस के पतन के साथ जोड़कर देखा जा सकता है।

    उन्होंने कहा कि देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस ने किसानों, गरीबों और महिलाओं के लिए क्या किया, यह जनता से पूछना चाहिए। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से बदल रहा है और दुनिया के सामने मजबूती के साथ खड़ा है।

    रतनसेन इंटर कॉलेज परिसर में 311 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध की पावन धरा पर आने का उन्हें सौभाग्य मिला है। भगवान बुद्ध ही राजकुमार सिद्धार्थ थे।

    ज्ञान प्राप्ति के बाद राजकुमार सिद्धार्थ को दुनिया भगवान बुद्ध के रूप में जानती है। उन्हीं के नाम पर जिले की स्थापना हुई। ढाई हजार वर्ष पहले वैभव के लिए विख्यात यह जनपद आजादी के बाद लंबे समय तक विकास के लिए तरसता रहा। शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क के क्षेत्र में जिला पिछड़ गया था।

    उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में सिद्धार्थनगर को आकांक्षात्मक जिले के रूप में विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए। नीति आयोग से 25 करोड़ रुपये का पुरस्कार पाने वाला देश का पहला जनपद सिद्धार्थनगर रहा है। विकास अपने आप नहीं होता, उसके लिए प्रयास करना पड़ता है।

    खबरें और भी

    काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नौ अगस्त 1925 को पंडित रामप्रसाद बिस्मिल जैसे क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों द्वारा भारत से लूटकर ले जाए जा रहे खजाने को अपने हाथ में लेकर देश की आजादी के संघर्ष को आगे बढ़ाया। कांग्रेस के लोगों ने इसे डकैती कहा, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काकोरी एक्शन नाम देकर क्रांतिकारियों को सम्मान देने का काम किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद जिनके हाथों में सत्ता आई, उन्होंने संस्थाओं के नाम अपने खानदान के नाम पर करने का काम किया। कांग्रेस के लोग निषादराज गुहा, वीरांगना ऊदा देवी पासी और झलकारी बाई जैसे महान व्यक्तित्वों को भूल गए।

    उन्होंने कहा कि भारत की गुलामी के दो प्रमुख कारण रहे। पहला, आंतरिक विरोध और समाज को बांटने की कुप्रवृत्ति और दूसरा, अपने ही संस्थानों के प्रति षड्यंत्र का भाव।

    मुख्यमंत्री ने मंगल पांडेय, बंधू सिंह और चौरीचौरा के बलिदानियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनकी जलायी चिंगारी आगे बढ़ती गई। काकोरी के क्रांतिकारियों ने भी मातृभूमि को सर्वोच्च मानकर अपना सर्वस्व समर्पित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में जो पाप हुआ, वही कांग्रेस अब फिर कर रही है और देश-समाज को बांटने का काम किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 55-60 वर्ष तक देश पर शासन किया, लेकिन आम लोगों के जीवन में अपेक्षित बदलाव नहीं आया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। 2014 के बाद 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलकर सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़े हैं।

    2017 में देश में 431 मेडिकल कॉलेज थे, आज इनकी संख्या 818 हो गई है। एमबीबीएस की सीटें 51348 से बढ़कर 128,926 हो गई हैं। एम्स और ट्रिपल आइआइटी जैसे संस्थानों के विस्तार के साथ भारत नए अवसरों की ओर बढ़ रहा है।